{"_id":"681a559df5f65e5df606c506","slug":"authorized-dealer-of-kribhco-urea-arrested-in-up-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-137336-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: यूपी में कृभको यूरिया का अधिकृत डीलर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: यूपी में कृभको यूरिया का अधिकृत डीलर गिरफ्तार
Wed, 07 May 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 07 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने अवैध यूरिया खाद के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार में कृभको यूरिया के अधिकृत डीलर को गिरफ्तार किया है। 26 अप्रैल को ट्रक में बरामद यूरिया खाद के 600 बैग आरोपी डीलर से ही खरीदे गए थे। सेक्टर 17 थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
उन्होंने बताया कि थाने में दी गई शिकायत में अर्जुन नगर पुलिस चौकी पर तैनात उप निरीक्षक इम्तियाज ने बताया था कि वह 26 अप्रैल को टीम के साथ अग्रसेन चौक पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान सीएम फ्लाइंग की टीम में तैनात निरीक्षक सुखविंद्र सिंह ने उन्हें सूचना दी कि उन्होंने एक ट्रक को जांच के लिए रोका हुआ है। इसमें कृषि योग्य यूरिया खाद है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और ट्रक के चालक फरीद निवासी गांव जई थाना भगवानपुर जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश व उसके साथ बैठे दूसरे युवक रहीस निवासी कस्बा हररा तहसील सरधना थाना सररूरपुर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश को अपनी हिरासत में लिया। ट्रक चालक ने पूछताछ में बताया कि ट्रक में 600 कट्टे यूरिया खाद के भरे हैं जो वह सरकारी गोदाम सब्जी मंडी से लेकर आया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही ट्रक चालक फरीद ने यह भी बताया कि उसके आगे एक इनोवा कार में जिसका यह खाद है वह मालिक भी चलता है। पुलिस व सीएम फ्लाइंग टीम ने कृषि विभाग के एसडीएओ डा. अजय कुमार व विषय विशेषज्ञ हरीश पांडे को मौके पर बुलाया। जब ट्रक चालक से बिल मांगा गया तो वह भी फर्जी निकले। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उत्तर प्रदेश सरकार में कृभको यूरिया का अधिकृत डीलर है।