फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Aunt's son accused of molesting

Yamuna Nagar News: बुआ के बेटे पर छेड़खानी करने का आरोप

Sun, 23 Apr 2023 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Apr 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Aunt's son accused of molesting
साढौरा। क्षेत्र की महिला ने अपनी ननद के बेटे पर नाबालिग बेटी से छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। घटना के समय महिला अस्पताल में भर्ती थी। आरोपी ने पानी पीने के बहाने रसोई में जाकर किशोरी से छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले दिनों तबीयत खराब होने पर वह अंबाला के सरकारी अस्पताल में दाखिल थी। घर पर उसकी दो नाबालिग बेटियां व छोटा बेटा था। चार मार्च को उसकी ननद का 21 वर्षीय बेटा लविश उनके घर पर उसकी खबर लेने के लिए आया। आरोपी लविश ने उसकी साढ़े 17 वर्षीय बड़ी बेटी से पीने के लिए पानी मांगा। जब उसकी बेटी पानी लेने के लिए रसोई में गई तो आरोपी लविश भी उसके पीछे चला गया।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने रसोई का दरवाजा बंद कर दिया और उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की। जब उसकी बेटी ने शोर मचाया तो आरोपी लविश उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। जब वह अस्पताल से घर आई तो उसकी बेटी ने आपबीती उसे बताई। उसने इस संबंध में अपने ननदोई से बातचीत की। आरोप है कि ननदोई उसे ही उल्टा सीधा बोलना लगा। परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी रवि कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता से मारपीट, बेटी छेड़छाड़ का आरोप
छछरौली। एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार को वह अपने घर पर काम कर रहा था। तभी गांव का ही राजीव अपने भाई सुनील, सचिन, अंकित व आर्यन के साथ आया। आरोपी उससे किसी बात को लेकर बहस करने लगा। इस दौरान आरोपियों ने उससे मारपीट की। शोर सुनकर जब उसकी 16 साल की बेटी मौके पर पहुंची। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। बाद में आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी राजीव, सुनील, सचिन व अंकित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed