{"_id":"67895657b386fe8c88042f39","slug":"attendance-in-schools-was-low-on-the-first-day-after-the-holidays-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-131600-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अवकाश के बाद पहले दिन स्कूलों में हाजिरी रही कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अवकाश के बाद पहले दिन स्कूलों में हाजिरी रही कम
Fri, 17 Jan 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। शीतकालीन अवकाश के 15 दिन बाद वीरवार को स्कूल खुले। बारिश का मौसम व पहला दिन होने के कारण स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति सामान्य से काफी कम रही। कड़ाके की सर्दी के कारण अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजने से परहेज किया। प्राथमिक ही नहीं बल्कि वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रही।
पहले दिन प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय में 25 प्रतिशत ही बच्चे पहुंचे। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 50 प्रतिशत ही विद्यार्थी पहुंचे। पहला दिन होने के कारण स्कूलों में पढ़ाई नहीं हुई। इस दौरान अध्यापकों ने विद्यार्थियों से उनकी 15 दिन की छुट्टियों के बारे पूछा। विद्यार्थियों ने अधिकांश समय आपसी चर्चा में बिताया।
अध्यापकों ने उनकी उपस्थिति सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी कर दिन निपटाया। अध्यापकों ने विद्यार्थियों का गृह कार्य की जानकारी और उनकी प्रगति की जांच की। जबकि बोर्ड कक्षाओं में वार्षिक परीक्षाओं को लेकर चर्चा की गई। बता दें कि कई दिन बाद स्कूल आने के चलते विभाग की ओर से कक्षा का वातावरण सहज बनाने की अध्यापकों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
इस पर पहले दिन ऐसी चर्चाओं में विद्यार्थियों ने समय बिताया। इसके बाद गृह कार्य की कापी चेक की जाएगी। सर्दी के चलते अभिभावकों बच्चों को स्कूल भेजने से परहेज कर रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि अभी कड़ाके की सर्दी है। विभाग को छोटे बच्चों की छुट्टियां बढ़ानी चाहिए। इस दौरान उपजिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान ने कहा कि अभी छुट्टियां बढ़ाने के कोई निर्देश नहीं मिले हैं। पहला दिन होने के कारण स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रही।