{"_id":"6081d11d8ebc3ebf8277c761","slug":"attempts-to-inflict-car-on-female-policemen-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl679867131","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने का प्रयास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कमानी चौक पर बुधवार की रात नाइट कर्फ्यू के दौरान रोकने पर महिला थाने की पांच पुलिस कर्मियों पर कार चालक ने चार बार गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पांचवीं बार दुर्गा शक्ति के चालक ने आरोपी की कार के आगे अपनी गाड़ी अड़ा कर पुलिस कर्मियों को बचाया और आरोपी को गिरफ्तार शहर पुलिस ने आरोपी रादौर के सढूरा गांव निवासी संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि बुधवार रात महिला थाने की एएसआई मेनका, एएसआई सुषमा, मुख्य सिपाही सुमन देवी, हेड कांस्टेबल सरोज, एसपीओ कुसुम कमानी चौक पर नाइट कर्फ्यू की ड्यूटी पर तैनात थी। रात करीब 11.45 बजे बाईपास चौक की तरफ से एक काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी तेज रफ्तार से आई। हेड कांस्टेबल सरोज ने उसे रुकने का इशारा किया। चालक ने गाड़ी रोक ली, पूछने पर चालक ने अपना नाम रादौर के गांव सढूरा निवासी संदीप बताया।
हेड कांस्टेबल ने गाड़ी चालक से कहा कि रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू है। ऐसे में आप बाहर आकर कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे हैं। आरोप है कि इस पर संदीप आगबबूला हो गया। स्टाफ को जान से मारने की धमकी देकर गाड़ी को तेज रफ्तार से आईटीआई वर्कशाप रोड की तरफ ले गया। कुछ समय बाद संदीप रेलवे पुल की तरफ से फिर आया और पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। स्टाफ ने साइड में जंप करके अपनी जान बचाई। करीब 4 बार उसने गाड़ी से टक्कर मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
पांचवीं बार संदीप कमानी चौक पर गाड़ी लाया तो दुर्गा शक्ति के चालक भीम सिंह ने उसकी कार के आगे अपनी गाड़ी अड़ा कर पुलिस कर्मियों को बचाया। इस दौरान संदीप गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू किया गया। सड़क पर गिरने के कारण संदीप को चोट भी आई। जांच में पाया गया कि वह शराब के नशे में था। स्टाफ ने पूरी घटना की जानकारी महिला थाना प्रभारी सोमवती को दी। इसके बाद शिकायत शहर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी संदीप के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्जकर कार्रवाई की।थाना शहर के सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि नाइट कर्फ्यू के दौरान जो भी वाहन चालक पुलिस के इशारे पर गाड़ी नहीं रोकेगा, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इससे पूर्व थाना शहर एरिया में पोलो कार चालक ने गाड़ी को भगा लिया था। उसकी गाड़ी का नंबर नोट कर उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था।