फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempted theft in Punjab National Bank by breaking window grille

खिड़की की ग्रिल तोड़ चोरों ने खंगाला पंजाब नेशनल बैंक, सेफ नहीं टूटने से नकदी सुरक्षित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Attempted theft in Punjab National Bank by breaking window grille
गांव रणजीतपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की खिड़की तोड़कर चोरों ने चोरी का प्रयास किया, लेकिन सेफ नहीं टूटने के कारण उनके मंसूबे फेल हो गए। वीरवार की सुबह ग्रिल कटी देखकर बैककर्मियों और अधिकारियों के होश उड़ गए। सेफ में रखी राशि सुरक्षित मिलने पर उन्होंने राहत की सांस ली। जांच के दौरान सीसीटीवी में एक युवक नजर आ रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बैंक की शाखा प्रबंधक अंकिता बंसल ने बताया कि 14 नवंबर की शाम को वे रोजाना की तरह बैंक को ताला लगा घर चले गए। सुबह जब बैंक पहुंचे तो बैंक की खिड़की की ग्रिल कटी हुई मिली। बैंक में अंदर जाकर देखा तो वहां कागजात बिखरे हुए पड़े थे। सेफ को चाबी से खोलने व तोड़ने का प्रयास किया गया था, लेकिन नहीं खोला जा सका। रिकार्ड की अलमारी को भी तोड़ने का प्रयास किया गया। बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक युवक खिड़की की ग्रिल तोड़ कर शाखा में प्रवेश करता नजर आ रहा है। रणजीतपुर चौकी प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। सूचना मिलने पर बैंक अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर फिंगर प्रिंट जुटाए हैं। जांच के दौरान सीसीटीवी में एक युवक कैद हुआ है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर चोरी के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed