फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempted rape of a four-year-old girl

Yamuna Nagar News: चार साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape of a four-year-old girl
यमुनानगर। हमीदा पुलिस चौकी क्षेत्र में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी बच्ची के पिता का दोस्त था, जिसने बच्ची को खिलाने का लालच देकर अपने घर बुलाया। इसी दौरान बच्ची के पिता अचानक वहां पहुंच गए, जिससे आरोपी घबरा गया और मौके से भगा निकला। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान शंभू नाथ मंडल निवासी गांव चाउमुख, थाना बलियापाल, जिला बालेश्वर (उड़ीसा) के रूप में हुई। हमीदा पुलिस चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी। महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करती है। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें एक चार वर्षीय बेटी भी शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed