फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempted rape of 13 year old girl

13 साल की लड़की से दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता की मां व प्रेमी पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:40 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape of 13 year old girl
यमुनानगर। बिलासपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला व उसके प्रेमी पर 13 साल की बेटी से दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगा है। यह आरोप पीड़िता के पिता ने लगाया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर उसकी पत्नी व पत्नी के प्रेमी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 13 साल की बेटी एक स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि उसकी पत्नी के गांव के ही मांगा राम के साथ छह साल से अवैध संबंध है। आरोपी व्यक्ति बिना रोकटोक उनके घर में घुस जाता है। जब वे उसका विरोध करते है तो उसकी पत्नी के सहयोग से आरोपी उसके व उसकी मां के साथ मारपीट करता है। आरोप है कि आरोपी व्यक्ति उसकी 13 साल की बेटी पर भी गलत नजर रखता है। 13 फरवरी को उसकी बेटी घर पर अकेली थी। जबकि उसकी मां पड़ोस में गई हुई थी। आरोप है कि तभी आरोपी मांगाराम उनके घर में घुस गया और उसकी बेटी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आरोप है कि इसमें उसकी पत्नी की भी मिलीभगत थी। जब उसकी बेटी ने शोर मचाया तो वह मौके पर पहुंचा। तब आरोपी उसकी बेटी से जबरदस्ती कर रहा था। आरोपी के चंगुल से अपनी बेटी को छुड़ाया। जब वह आरोपी को पकड़ने लगा तो वह उसे धक्का मारकर फरार हो गया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। बिलासपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी व्यक्ति व शिकायतकर्ता की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed