{"_id":"656f74a78a31c61a830bb60f","slug":"attempt-to-run-vehicle-over-forest-workers-case-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-10110-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वनकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वनकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, केस
विज्ञापन
छछरौली इस्माइलपुर लिंक नहर से वन विभाग के जंगल से खैर तस्करों ने खैर के 16 पेड़ चोरी कर लिए। तस्कर पेड़ मौके पर छोड़ गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। आरोप है तस्करों ने कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया है।
पुलिस को दी शिकायत में दादुपुर ब्लाक इंचार्ज योगेश ने कहा कि इस्माइलपुर हाइडल लिंक नहर के किनारे वन विभाग के जंगल से पेड़ काटे जाने और लकड़ी को एक पिकअप में लेकर जाने की सूचना मिली थी। मिली सूचना पर इस्माइलपुर नंदगढ़ कच्चे रास्ते पर नाकाबंदी की तो रात को लगभग दो बजे एक पिकअप आती दिखाई दी। इसको बैट्री की लाइट से रुकने का इशारा किया तो गाड़ी को रोकने के बजाय चढ़ाने की कोशिश की।
उन्होंने छलांग लगाकर जान बचाई। पिकअप को भीलपुरा निवासी सुमित चला रहा था। उसके साथ दो अन्य व्यक्ति भी बैठे हुए थे। इस तरह आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है जंगल से 16 पेड़ गायब है। जिनमें से 13 पेड़ की लकड़ी मौके पर ही छोड़कर भाग गए और तीन पेड़ की लकड़ी पिक में डालकर ले गए हैं। बताया यह भी जा रहा है यह कुल पांच लोग थे जिन्होंने जंगल से पेड़ काटे हैं। थाना छछरौली प्रभारी जगदीश का कहना है कि वन रक्षक योगेश की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ फॉरेस्ट एक्ट व चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।