फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempt to rob the manager of a private company

Yamuna Nagar News: निजी कंपनी के मैनेजर को लूटने का प्रयास

Mon, 12 Aug 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 12 Aug 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rob the manager of a private company
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सेक्टर-18 के टाउन पार्क में बदमाशों ने एक निजी कंपनी के मैनेजर से लूट का प्रयास किया। बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना सेक्टर-17 पुलिस को दी शिकायत में द्वारकापुरी काॅलोनी के अनुज कुमार ने बताया कि वह सचान बायो केमिकल्स हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड में जनरल मैनेजर है। वह अपनी कार से टाउन पार्क सेक्टर-18 में सैर करने के लिए आया। पार्क के अंदर चार-पांच बदमाशों ने उसे रोक लिया। उनमें से एक ने कहा कि वह अपने फोन से उनके पास रुपये ट्रांसफर करे।
विज्ञापन

उसने मना किया तो बदमाश धमकी देने लगे। एक बदमाश डंडा लेकर आया और हमला कर दिया। अन्य ने किसी धारदार हथियार से उस पर कई वार किए। शोर मचाते हुए वह वहां से बचकर निकला और कार लेकर भाग निकला। इसकी सूचना उसने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की और केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों में मिर्च फेंकी, कार तोड़ी
मानकपुर गांव निवासी आयुष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह जगाधरी में संत थामस स्कूल के सामने स्टार जिम में गया था। जब वह अपनी कार से उतरकर जिम में जाने लगा तभी आठ-नौ बदमाश धारदार हथियार लेकर आए और उसे रोक लिया। एक बदमाश ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। उसने अपनी आंखों पर हाथ रख लिया। इसके बाद बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। वह कार वहीं छोड़कर भाग निकला। फिर घर पर काल की। परिवार के लोगों के साथ दोबारा जिम पर गया तो कार क्षतिग्रस्त मिली। सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि दो बाइकों पर बदमाश आए थे, उन्हें कार में तोड़फोड़ की थी। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed