{"_id":"61e331a09ba46212276f5206","slug":"attempt-to-rob-by-attacking-the-brother-of-congress-leader-while-leaving-the-attackers-fired-in-the-air-yamuna-nagar-news-knl961584148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द व ठंडी हवाओं ने छुड़ाई कंपकपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द व ठंडी हवाओं ने छुड़ाई कंपकपी
विज्ञापन
ठंड से राहत पाने के लिए अलाव का सहारा लेते लोग
- फोटो : Yamuna Nagar
सर्द व ठंडी हवाओं ने छुड़ाई कंपकपी
जिले में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सा डिग्री पहुंचा
शनिवार को अधिक
यमुनानगर। शनिवार दिनभर धूप न निकलने से सर्द व ठंडी हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ाए रखी। ठंड के चलते दिन भर लोग अलाव व हीटर सेंकते नजर आए। शनिवार को अधिकतम तापमान जहां 14 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्दी बढ़ने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार व सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे।
शहर और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार की रात से धुंध छाने लगी थी। जो शनिवार सुबह करीब नौ बजे तक जारी रही। शुक्रवार की रात को जहां दृश्यता मात्र तीन मीटर तक रही। शनिवार की सुबह भी यह केवल पांच मीटर रही। चालकों को वाहनों की हेड लाइट जलाकर सड़कों पर चलना पड़ा। दिन भर लोग धूप के लिए तरसते रहे। ठंडी व सर्दी हवाओं से लोग ठिठुरने को मजबूर हुए। नगर में जगह-जगह पर सड़कों पर लोग अलाव जलाते हुए देखे गए। सर्दी की वजह से बाजारों में चहल पहल भी काफी कम नजर आई। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इससे ठंड और बढ़ेगी और धुंध भी छाए रहेगी।
फोटो-39 व 47