फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempt to rob by attacking the brother of Congress leader, while leaving, the attackers fired in the air

कांग्रेसी नेता के भाई पर हमला कर लूटने का प्रयास, जाते समय हमलावरों ने किया हवाई फायर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rob by attacking the brother of Congress leader, while leaving, the attackers fired in the air
रादौर। कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव संग्राम राणा के बड़े भाई विजयपाल पर हमला कर कुछ युवकों ने लूटने करने की कोशिश की। यह घटना शुक्रवार की रात गांव कांजनू में पश्चिमी यमुना नहर के पुल के पास हुई। इस दौरान विजयपाल बेटे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे। आरोप है कि हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए देसी कट्टे से एक हवाई फायर भी किया है। तभी एक बाइक सवार के मौके पर पहुंचते ही हमलावर बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। आसपास के ग्रामीण हमले में घायल हुए विजय को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल रादौर में ले गए। जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव पालेवाला निवासी कांग्रेसी नेता संग्राम सिंह राणा ने बताया कि 22 जनवरी को उनकेबड़े भाई विजयपाल राणा के बेटे मनीष की शादी है। विजयपाल शुक्रवार की रात को लगभग साढ़े आठ बजे बाइक पर बेटे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे। जैसे ही वह गांव कांजनू से आधा किलोमीटर दूर पुल के पास पहुंचे, तभी झाड़ियों छिपे कुछ बदमाश सामने आ गए। बदमाशों ने उन्हें पकड़कर उनके साथ मारपीट की तथा डंडों से हमला कर दिया। बदमाशों ने उसके सिर पर डंडे से वार किया। सौभाग्य से उसने सिर पर हेलमेट पहना हुआ था। जिसके चलते उसके सिर में चोट नहीं लगी। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें बाइक से जबरन नीचे गिरा दिया। बदमाशों ने उन पर डंडों से बुरी तरह हमला किया।
विज्ञापन

उनका मोबाइल व जेब से रुपये लूटने की कोशिश की। संग्राम राणा ने बताया कि उसके भाई पर हमला करने से कुछ देर पहले बदमाशों ने पुल के ऊपर से बाइक पर गुजर रहे एक दूधिये पर भी डंडों से हमला किया और मौके से फरार हो गए। थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर रघुबीर सिंह ने बताया कि पुलिस के पास अभी प्रभावित व्यक्ति की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed