फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempt to kidnap aunt's daughter for marriage

Yamuna Nagar News: शादी के लिए मौसी की बेटी के अपहरण का प्रयास

Wed, 06 Nov 2024 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 06 Nov 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap aunt's daughter for marriage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली (यमुनानगर)। कस्बा में एक युवक ने सगी मौसी की लड़की के अपहरण का प्रयास किया। आरोपी युवक लड़की के साथ शादी करना चाहता था। लड़की को जबरदस्ती हाथ पकड़ कर ले जा रहे युवक को सरपंच प्रतिनिधि व नंबरदार ने पकड़ लिया और उसके चंगुल से लड़की को छुड़ा कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया।
नंबरदार ने बताया कि सोमवार को वह अपने घर के पास गली में खड़ा था। तभी गली में एक लड़का लड़की की बाजू पकड़ कर सामने खड़ी कार की तरफ खींच कर ले जा रहा था। उसके कुछ दूरी पर ही लड़की की मां चिल्लाते हुए दौड़ी चली आ रही थी। वह बोल रही थी कि मेरी लड़की को बचाओ। महिला की चीख पुकार सुनकर उसे शक हुआ कि मामला गंभीर है।
विज्ञापन

वह तुरंत मौके पर पहुंचे और लड़के को पकड़ लिया। लड़की को उसके कब्जे से छुड़ा दिया। इसी दौरान महिला पास आई तो बताने लगी कि यह उसकी लड़की है। ये लड़का मेरी बहन का लड़का है और जबरदस्ती उसकी बेटी से शादी करने की बात कर रहा है। उसने युवक को समझाने का प्रयास किया कि यह लड़की उसकी बहन लगती है और बहन से शादी कैसे हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह मानने को तैयार नहीं था। महिला के बातचीत करने के दौरान आरोपी युवक कार लेकर आए अपने साथी के साथ फरार हो गया। महिला लड़की को लेकर वापस घर चली गई। थाना प्रभारी रोहताश ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दी थी कि एक युवक ने उसकी लड़की को जबरदस्ती अगवा करने का प्रयास किया है। आरोपी लड़का रिश्तेदार हैं। रिश्तेदारों ने र मामले का निपटारा कर दिया है और वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। महिला ने शिकायत वापस ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed