फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempt to capture woman's plot

Yamuna Nagar News: महिला के प्लॉट पर कब्जे की कोशिश

Thu, 02 Apr 2026 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 02 Apr 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Attempt to capture woman's plot
यमुनानगर। महाराष्ट्र के पुणे में रहने वाली एक महिला के यमुनानगर स्थित प्लॉट पर अवैध कब्जे की कोशिश और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में दी शिकायत में टशकन स्टेट, खराडी जिला पुणे निवासी रश्मी जलोटा ने बताया कि 18 अक्टूबर 2008 को उन्हें सेठ मुकंद लाल को-ऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसाइटी लिमिटेड द्वारा यमुनानगर की टीचर कॉलोनी (गाबा अस्पताल के पास) में स्थित प्लॉट नंबर 48 (आकार 35x70 गज) विधिवत अलॉट किया गया था। सास के निधन के बाद नियमानुसार यह प्लॉट उनके नाम ट्रांसफर हो गया था और सोसाइटी की ओर से उन्हें कब्जा भी सौंप दिया गया था। संबंधित सभी दस्तावेज उनके पास सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

रश्मी जलोटा के अनुसार, वह पिछले कुछ वर्षों से पुणे में रह रही थीं। शुक्रवार को जब वह यमुनानगर पहुंचीं तो पता चला कि आदर्श नगर निवासी धीरज कुमार शर्मा ने उनके प्लॉट के चारों ओर दीवार खड़ी कर कब्जा करने की कोशिश की है। मंगलवार को हुई बातचीत में आरोपी ने प्लॉट को अपनी संपत्ति बताते हुए अपने पास दस्तावेज होने का दावा किया। पीड़िता का कहना है कि उन्होंने कभी भी प्लॉट न तो बेचा है और न ही किसी प्रकार का सौदा किया है। जांच अधिकारी मनोज का कहना है कि शिकायत मिल चुकी है। मामले में दस्तावेजों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed