{"_id":"6680a323a61092097a016ba9","slug":"attacked-with-guns-and-sticks-six-people-injured-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-121227-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गंडासी व सरियों से किया हमला, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गंडासी व सरियों से किया हमला, छह लोग घायल
Sun, 30 Jun 2024 05:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के ओबेरॉय पैलेस में बच्चे के जन्म के उपलक्ष में चल रहे समारोह में 11-12 युवकों ने छह लोगों पर गंडासी व सरियों से हमला कर दिया। हमले में समारोह में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में चार आरोपी युवकों को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पंजाब के पठानकोट निवासी पंकज शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मुंडा माजरा निवासी सौरभ शर्मा के घर पर उसके बच्चे के जन्म के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में आया था। शहर के ओबेरॉय पैलेस में कार्यक्रम किया जा रहा था। रात को करीब साढ़े 11 बजे जब वह कार्यक्रम में मौजूद थे तो दर्जन भर युवक अपने हाथों में गंडासी सरिया व बिंडे लेकर आए। आरोपियों ने आते ही उन पर हमला कर दिया। उसके दोस्त सौरभ शर्मा ने आरोपियों को पहचान लिया। हमलावरों में पप्पू भाटिया, काबल, हमीदा निवासी बग्गा व पेपर मिल निवासी छोटू थे। हमले में गंडासी लगने से वह व समारोह में आए चार-पांच अन्य लोग घायल हो गए। इसके बाद आरोपी जाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देकर गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चार आरोपियों को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।