फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attacked his wife and left her bleeding and her finger cut off.

Yamuna Nagar News: पत्नी पर हमला कर किया लहूलुहान, काटी हाथ की अंगुली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Attacked his wife and left her bleeding and her finger cut off.
यमुनानगर। आठ महीने बाद अपने मायके से लौटी पत्नी पर पति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे उसके सिर में चोट लगी। साथ ही बचाव करने में उसकी एक हाथ की अंगुली भी कट गई। घटना के बाद से पति फरार बताया जा रहा है। मामला बिलासपुर के मालिकपुर गांव का है। मामले में पीड़िता के परिवार वालों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता बलबीर ने बताया कि उसकी बेटी सरिता की शादी बिलासपुर में बलकार के साथ हुई थी। इस शादी से सरिता के पास दो लड़के हैं। आरोप है सरिता का पति और उसके ससुरालवाले उसके साथ लड़ाई-झगड़ा व मारपीट करते रहते हैं। आरोप है बेटी सरिता का पति नशे का आदी है। देर रात तक नशे की हालत में घर आता है और सरिता से मारपीट करता है। शिकायत में बलबीर ने बताया कि दोनों परिवारों की आपस में पंचायत भी हो चुकी है। उसकी बेटी सरिता आठ माह से अपने मायके रह रही थी। इसके बाद पति और ससुराल के अन्य लोग उसे घर लेकर गए थे। आरोप है सरिता वीरवार की सुबह घर में काम कर रही थी। इसी दौरान उसके पति ने उससे नशे के लिए पैसे मांगे। सरिता ने मना कर दिया। इस पर आरोपी ने सरिता के सिर पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस बीच सरिता जब खुद का बचाव करने लगी तब उसकी एक हाथ की अंगुली कट गई। किसी तरह से सरिता को ट्रामा सेन्टर में ले जाया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed