फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   attack

घर में घुसकर महिला से जबरदस्ती की कोशिश, विरोध पर पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
attack
attack - फोटो : Yamuna Nagar
कैंप इलाके में एक महिला को अकेली पाकर पड़ोसी युवक उसके घर में घुस गया और महिला से जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला किसी तरह शोर मचाती हुई उसके चुंगल से बचकर बाहर आ गई। जब महिला शोर मचाकर लोगों को मदद के लिए पुकारने लगी तो युवक ने महिला की पिटाई शुरू कर दी। काफी देर तक बीच सड़क युवक ने महिला को बुरी तरह पीटा। यही नहीं थप्पड़ घुसे मार कर महिला को गिरा दिया। इस पर भी युवक शांत न हुआ और महिला के पेट पर जोर जोर से लातें मारी। महिला तड़पते तड़पते बेहोश हो गई। जिसके बाद युवक धमकी देता हुआ वहां से फरार हो गया। यह सारी घटना वहां एक मकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। लोगों ने महिला के पति को सूचना दी और अस्पताल पहुंचाया। पति ने इसकी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम कॉल करके दी। पुलिस ने पहुंचकर महिला की शिकायत पर उसका मेडिकल करवाया। फिलहाल अभी मामले में केस दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन

कैंप निवासी महिला ने बताया कि वह घर पर अकेली थी। उसका पति काम पर गया हुआ था। उसकी छह साल की बेटी उसके घर पर ही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक उनके घर पहुंचा। गेट खुलते ही युवक घर में घुस आया और उसे अकेला पाकर अश्लील हरकतें करने लगा। उसने विरोध किया तो युवक ने जबरदस्ती करने की कौशिश की। महिला ने बताया कि वह किसी तरह उसके चंगुल से निकल बचने के लिए घर से बाहर भागी। बाहर आते ही युवक ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला के कपड़े फटे हुए हैं। उसके चेहरे हाथों व कंधों पर मार के निशान हैं। जब महिला गिर गई तो युवक ने उसके पेट पर लातें मारना शुरू कर दिया। जिसके बाद महिला बेहोश हो गई। महिला ने बताया कि अभी कुछ रोज पहले ही उसका ऑपरेशन हुआ था। यह बात युवक जानता था, उसने उसे जान से मारने की नियत से उसके पेट पर लातें मारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि घटना के समय वहां लोगों की भीड़ लग गई। वह मदद के लिए लोगों को पुकारती रही। लेकिन किसी ने मदद नहीं की। युवक से उसे बचाना तो दूर किसी ने पुलिस को फोन करने की जहमत नहीं उठाई। जब वह बेहोश हो गई तो युवक उसे मरा समझकर चला गया। जिसके बाद लोगों ने उसके पति को कॉल की और सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed