फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   attack

खिजरी गांव के किसान पर तेंदुए का हमला, गेहूं कटाई छोड़ घरों की तरफ भागे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
attack
attack - फोटो : Yamuna Nagar
प्रतापनगर। गांव खिजरी में बुधवार की दोपहर उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब एक तेंदुआ जंगल से गांव के खेतों में घुस गया। तेंदुए ने खेत में काम करने वाले एक व्यक्ति पर हमला बोलकर घायल कर दिया। तेंदुए के आने की खबर लगते ही पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई और खेतों में कटाई के काम में लगे लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। अधिकतर लोग काम छोड़कर घर लौट गए। गांव के लोगों ने तेंदुए आने की सूचना वाइल्ड लाइफ को दी। गांव कुट्टी पुर निवासी जय कुमार विक्की वालिया के खेतों में मजदूरी कर करता है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर वह खेतों में लेबर से गेहूं कटवाने का काम करवा रहा था। जैसे ही लेबर कटाई करते हुए जंगल के पास वाले खेत के समीप पहुंची तो से किसी मरे हुए जानवर की बदबू आने पर जय कुमार ने आसपास जाकर जंगल की ओर जांच की तो मरा हुआ कुत्ता मिला। जय कुमार ने मरे हुए कुत्ते को वहां से उठाकर दूर जंगल में फेंक दिया। लेकिन कुछ ही देर में तेंदुआ मरे हुए कुत्ते को खाने के लिए जैसे ही जंगल के पास पहुंचा तो कुत्ते को वहां न देख तेंदुए ने जंगल के पास खेत में खड़े जय कुमार पर हमला बोल दिया। जिससे जय कुमार की बाजू पर चोट लग गई और वह घायल हो गया। उसने किसी तरह भागकर अपने आप को बचाया। बाद में अन्य ग्रामीण उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन

तेंदुए के हमले को देखकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठी डंडों के साथ तेंदुए की ओर भागे। ग्रामीणों के शोर की आवाज सुनकर तेंदुआ भाग निकाला। सूचना मिलते ही वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वाइल्ड लाइफ की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन में तेंदुए के आसपास के गेहूं के खेतों में छिपे होने की आशंका है। गेहूं को कटवाया जा रहा है ताकि तेंदुआ आसानी से जंगल की ओर चला जाए। विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे खेतों में गेहूं की कटाई करें।

पहले भी कई बार देखा जा चुका है तेंदुआ
मजदूर जय कुमार ने बताया कि इससे पहले भी अक्सर इलाके में तेंदुए को देखा है। जो कि जंगल से खेतों की ओर निकल आते है। क्योंकि कुछ दूरी पर कलेसर नेशनल पार्क है। वहां से भटक कर तेंदुए इधर ग्रामीण इलाके में आ जाते है। तेंदुए की खबर से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

attack

attack- फोटो : Yamuna Nagar

attack

attack- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed