फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   attack

गली से कार हटाने के विवाद में सरिया से हमला कर किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
attack
छछरौली क्षेत्र के गांव लेदी में गली से कार हटाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान आरोपियों ने कार मालिक के सिर में रॉड व डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोपी लेदी गांव के ही व्यक्ति, उसके बेटे व भाई के बेटे पर लगाया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव लेदी निवासी संजीव कुमार ने बताया कि चार फरवरी की सुबह करीब साढ़े दस बजे वह अपने घर के सामने सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठा हुआ था। उसी समय उनके गांव का ही अमृत उसके पास आया और उसे कहने लगा कि गली से अपनी कार हटाओ। इस बात को लेकर उनकी आपस में बहस हो गई। इतनी देर में उसका लड़का सुरेश पाल व उसके भाई का लड़का रजत आए। आरोपियों के हाथों में सरिया व डंडे थे। आते ही आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपी सुरेश ने अपने हाथ में पकड़े सरिये से उसके सिर में वार किए। वहीं, रजत ने डंडे से उसकी टांगों पर वार किए। इसी दौरान आरोपी अमृत दौड़कर अपने घर से लोहे का पाइप लेकर आया। आते ही उसकी कमर व टांगों पर कई वार किए। सिर में सरिया लगने से चक्कर आने से वह नीचे गिर गया। लेकिन इसके बाद भी आरोपी उसे पीटते रहे। आरोपियों ने उसे नीचे पड़े हुए भी लातों डंडों से मारपीट की। इसके बाद जब उसकी पत्नी कुसम उसे छुटवाने लगी तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर जब आसपास के लोग उन्हें बचाने आए तो आरोपी वहां से फरार हो गए। जाते हुए आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उसे उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी अमृत, उसके लड़के सुरेश पाल व रजत पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर लिया है। जांच अधिकारी समय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed