{"_id":"66dccef5c6f229b4f40beba4","slug":"attack-with-axe-and-sticks-on-protest-against-cutting-of-wire-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-124965-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तार काटने के विरोध पर गंडासी, डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तार काटने के विरोध पर गंडासी, डंडों से हमला
Sun, 08 Sep 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 08 Sep 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बाढ़ रोकने के लिए लगाए पत्थरों के तार काटने से रोकने पर तीन भाइयों ने नगली-32 निवासी महबूब पर गंडासी व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। बीच बचाव में आए उसके माता, पिता व मामा से भी उन्होंने मारपीट की। बिलासपुर थाना पुलिस ने मामले में तीनों भाइयों पर केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
शिकायत में महबूब ने बताया कि उनके घर के नजदीक से नदी बहती है। बाढ़ बचाव व भूमि कटाव रोकने के लिए नदी किनारे पत्थर लगाकर उन्हें तारों से बांधा हुआ है ताकि पानी के बहाव से लोगों के घरों को नुकसान न पहुंचे। आरोप है कि उनके गांव का ही इस्लाम, उसका भाई दारा व इरफान चार सितंबर की दोपहर बाद करीब दो बजे पत्थर रोकने के लिए लगाई तार काट रहे थे।
यह देख वह उनके पास गया और उन्हें तार काटने से मना किया। इस बात को लेकर आरोपी उससे बहसब करके वहां से चले गए। अगले दिन तीनों आरोपी काटी हुई तारों को उठाने के लिए आए, लेकिन उसने तार उठाने से रोक दिया। इस बात को लेकर आरोपी उससे गाली गलौज करने लगे और वहां से चले गए। करीब आधा घंटे के बाद तीनों आरोपी हाथों में गंडासी, डंडों व बिंडे लेकर वहां आए और हमला कर दिया।
विज्ञापन
गंडासी लगने से उसके बाएं हाथ की अंगुली कट गई। सिर में डंडा लगने से वह घायल हो गया। शोर सुनकर जब उसकी मां, पिता इकबाल व मामा इस्लाम बचाने के लिए आगे आए तो आरोपियों ने उन्हें भी घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां उन्हें उपचार दिया गया।