फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attack on the house of a young man who got love marriage, Yamunanagar

प्रेम विवाह करने वाले युवक के घर पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Attack on the house of a young man who got love marriage, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। क्षेत्र के गांव काठगढ़ में प्रेम विवाह करने वाले युवक पर तीन कारों में सवार होकर आए 20-25 लोगों ने घर में घुस कर हमला कर दिया। साथ ही प्रेम विवाह करने वाली युवती का अपहरण कर लिया। आरोप है कि हमलावर युवक की भाभी के कानों से सोने की बालियां व मोबाइल भी छीन ले गए। थाना बिलासपुर पुलिस ने युवक ने की शिकायत पर 20-25 लोगों पर मारपीट, अपहरण, झपटमारी व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव काठगढ़ निवासी अभिषेक ने थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की सन फार्मा कंपनी में काम करता है। कंपनी में काम करते हुए उसका वहीं के एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। बीती 21 फरवरी को उसके पास युवती का फोन आया कि उसके परिजन उसे बहुत परेशान कर रहे है। यदि उसने उसके साथ शादी नहीं की तो वह जहर खाकर मर जाएगी। इस पर उसने अगले ही दिन युवती से जगाधरी शिव मंदिर में शादी कर ली। तब से दोनों गांव काठगढ़ में ही रह रहे थे।
विज्ञापन

अभिषेक ने बताया कि दोपहर के समय वह घर में अपनी पत्नी, भाभी सुमन व ताई नीलम रानी के साथ बैठा था। तभी पत्नी का पिता राजेश कुमार, भाई रमन कुमार व 20-25 अन्य लोग तीन कारों में सवार होकर उनके घर पर आए। कार से उतरते ही आरोपी उनके घर में घुस गए। उनके हाथों में डंडे व हथियार थे। आते ही सभी ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू दी। उसकी भाभी सुमन उसे छुड़ाने के लिए बीच में आई तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं उसके दोनों कानों से बालियां खींच ली। साथ ही सामान में तोड़फोड़ की। इसके बाद आरोपी उसकी पत्नी को जबरदस्ती उठा ले गए और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। बिलासपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि अभिषेक की शिकायत पर दो आरोपियों को नामजद करते हुए 20-25 अन्य के खिलाफ मारपीट, अपहरण, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed