फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attack on personnel who went to collect royalty, accused of firing, Yamunanagar

रॉयल्टी लेने गए कर्मियों पर हमला, फायरिंग का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Attack on personnel who went to collect royalty, accused of firing, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/ छछरौली। छछरौली थाना क्षेत्र के गांव नत्थनपुर में खनन की रॉयल्टी को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान रॉयल्टी कर्मचारी स्क्रीनिंग प्लांट संचालक से रॉयल्टी के दो लाख 57 हजार रुपये लेने आए थे। आरोप है कि रॉयल्टी के रुपये मांगने पर कुछ लोगों ने रॉयल्टी कर्मचारी पर लाठियां व डंडे से हमला कर दिया। आरोप है कि रॉयल्टी कर्मी पर फायरिंग की गई। विवाद में घायल हुए रॉयल्टी कर्मचारी का उपचार ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को नामजद करते हुए कुछ अन्य खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
तेलीपुरा निवासी प्रदीप कुमार ने छछरौली थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह पीएस बेलटेक फर्म में काम करता है। उनका काम रॉयल्टी के रुपये एकत्रित करना है। बुधवार को करीब पौने 12 बजे वह अपने साथी इस्माइलपुर निवासी नीटू के साथ स्कार्पियो कार में एक प्लांट पर रॉयल्टी के दो लाख 57 हजार रुपये लेने गए थे। जहां पर उन्होंने कंपनी के मालिक से अपनी फर्म के बकाया रुपये मांगे। आरोप है कि उन्होंने रुपये देने के बजाय उनके साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी प्रदीप ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उनसे गाली गलौच की और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसके बाद वह अपने साथी नीटू के साथ कंपनी से वापस फर्म की तरफ जाने लगा। पीछे से आरोपियों उन पर हमला बोल दिया। आरोप है कि इस दौरान जान से मारने की नियत से उनपर पिस्टल से फायरिंग की। उन्होंने गाड़ियों के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीसी कंपनी के मैनेजर बलविंद्र सिंह का कहना है कि रॉयल्टी के कारिंदे समेत दर्जनों लोगों ने गाड़ी को रोककर ड्राइवर के साथ हाथापाई की और रायल्टी मांगने लगे। छछरौली थाना प्रभारी लज्जाराम का कहना है कि प्रदीप की शिकायत पर आरोपी प्रदीप, हरप्रीत, गुरप्रीत को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed