फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   attack on one person in allaher villeage, case filed

गांव अलाहर में रंजिशन एक व्यक्ति पर किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
attack on one person in allaher villeage, case filed
गांव अलाहर में कुछ लोगों ने जबरन एक घर में घुसकर एक व्यक्ति, उसकी पत्नी व बेटी पर लाठियों, डंडों से हमला कर उन्हे बुरी तरह से घायल कर दिया। वहीं हमलावरों ने घायलों को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया और घर में रखे सामान को तोड डाला। पुलिस ने शिकायत पर महिला सहित 6 लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव अलाहर निवासी सरदारा राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 जुलाई की रात को लगभग साढ़े 9 बजे वह परिवार के साथ घर में बैठा हुआ था। तभी रंजिशन गांव के हेमंत, नरेंद्र, जरनैल सिंह, राजबीर, आशु रानी के अलावा प्रदीप कुमार निवासी पांसरा ने लाठियों, डंडों से उस पर, उसकी पत्नी रीना रानी व बेटी सलोनी पर हमला कर दिया। इस हमले में वे बुरी तरह से घायल हो गये। हमलावरों ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया और घर के सामान को तोड़ डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed