फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attack on married and her maternal uncle due to non-fulfillment of money demand

पैसों की मांग पूरी न होने पर विवाहिता व उसके मायके वालों पर किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Attack on married and her maternal uncle due to non-fulfillment of money demand
यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के गांव सबलपुर में पैसों की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता व उसके मायके वालों पर हमला कर दिया। हमले में विवाहिता, उसके दो भाई व पिता घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने घायल विवाहिता की शिकायत पर उसके पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव ईशरपुर निवासी माधुरी ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता जयराम ने उसकी शादी गांव सबलपुर निवासी राजेश के साथ की थी। शादी के बाद राजेश व उसके सास-ससुर उसे पैसे के लिए परेशान करते थे। कई बार उसके मायके वालों ने उसके ससुराल पक्ष की इस मांग को पूरा भी किया मगर कुछ दिन बाद आरोपी फिर से उसे परेशान करने लगते। माधुरी ने बताया कि 23 मई को शाम 7 बजे उसके पति राजेश ने पैसों की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे वह घायल हो गई। मारपीट की बात जब उसके मायके वालों को पता चली तो उसका पिता जयराम, भाई गुरप्रीत व सागर उसे मिलने के लिए आए। आरोप है कि इस दौरान उसके पति राजेश, ससुर सतपाल, सास परवारी देवी तथा ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों रीना, प्रीतो, अंकित व सचिन ने उसके पिता व भाइयों पर डंडों व सरियों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई संजीव कुमार का कहना है कि माधुरी की शिकायत पर उसके पति समेत सात आरोपियों के खिलाफ मारपीट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed