फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attack on couple having love marriage

Yamuna Nagar News: प्रेम विवाह करने वाले दंपति पर हमला

Mon, 22 Apr 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 22 Apr 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Attack on couple having love marriage
यमुनानगर। शहर की अमरपुरी कॉलोनी में रहने वाले हिमांशु पर कुछ युवकों ने रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे व उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि हिमांशु ने कुछ दिन पहले कविता के साथ प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के चांदपुर अंबेहटा गांव निवासी हिमांशु शहर की अमरपुरी काॅलोनी में रह रहा है। वह किसी काम से थाना छप्पर गया हुआ था। वहां से काम खत्म कर वह टोल प्लाजा से होता हुआ भंभौल के पास रूका था। इस दौरान तीन बाइक पर सात-आठ युवक आए। आरोपियों में भंभौली निवासी सुशांत उर्फ सोनू, नितिन व संजीव थे। आरोपियों ने आते ही उस पर रॉड से हमला कर दिया और उसकी कार भी तोड़ दी। आरोपियों ने मोबाइल से उसकी वीडियो भी बनाई। इसके बाद आरोपी उसे व उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed