फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ATM card by changing out 25 thousand

एटीएम कार्ड बदलकर 25 हजार रुपये निकाले

Mon, 16 Jun 2014 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाधरी।
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाधरी। Updated Mon, 16 Jun 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
ATM card by changing out 25 thousand
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 25 हजार निकलवाने का मामला प्रकाश में आया है। यमुनानगर शहर पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


शहर पुलिस को दी शिकायत में गांव दुधला निवासी सलीम ने कहा कि 16 मार्च को वह बाजार में किसी काम से आया था।

इस दौरान उसे किसी काम के लिए पैसों की जरूरत पड़ गई। जब वह गोविंदपुरा स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने लगा तो अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से 25 हजार रुपये निकलवा लिए।
विज्ञापन


इसके बाद वह घर चला गया। लेकिन जब वह 14 जून को दोबारा बैंक से पैसे निकलवाने के लिए गया तो उसके खाते से रुपये गायब मिलें। जब उसने खाते की जांच की तो घटना के बारे में पता चला। उसने इसकी सूचना शहर यमुनानगर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सलीम की शिकायत पर जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी  एएसआई बलबीर सिंह का कहना है कि एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed