Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Athletes showcased their skills to secure admission into sports nurseries

Yamuna Nagar News: खेल नर्सरियों में दाखिले पाने के लिए खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

Fri, 01 May 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 01 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Athletes showcased their skills to secure admission into sports nurseries
खेल नर्सरी में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया के दौरान दौड़ लगातीं लड़कियां। संवाद - फोटो : परिणाम आने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले को मिली 10 नई खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों का दाखिला ट्रायल प्रक्रिया से किया गया। नर्सरियां चलाने की अनुमति मिलने के बाद संचालकों को ट्रायल के लिए दो दिन का समय दिया गया। वीरवार को अंतिम दिन जिले पांच नर्सरियों में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया हुई।
प्रक्रिया में खिलाड़ियों ने उत्साह से भाग लिया और अपना दमखम दिखाया। इस दौरान हॉकी और एथलेक्टिस की नर्सरियों में दाखिला के लिए खिलाड़ियों को ट्रायल लिया गया। प्रक्रिया में आठ से 18 वर्ष के खिलाड़ी शामिल रहे। प्रत्येक नर्सरी के लिए कुल 25 खिलाड़ियों का चयन किया जाना है।
विज्ञापन

इस दौरान सभी नर्सरियों में 225 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपना दम और खेल तकनीक का प्रदर्शन किया। शहर के मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के मैदान में हॉकी के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया कोच मिनी के नेतृत्व में करवाई गई। हर नर्सरी के 25 खिलाड़ियों में लड़के व लड़कियों की आधी संख्या ली जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान खिलाड़ियों की खेल तकनीक के साथ शारीरिक क्षमताओं की समीक्षा की गई। सभी खिलाड़ियों को विभिन्न तरह के टास्क दिए गए थे। खेल नर्सरी में कुल 25 खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। इसमें 13 लड़कें और 12 लड़कियां शामिल होंगे। संचालकों को ट्रायल करवाने के बाद चयनित खिलाड़ियों की रिपोर्ट विभाग को देनी होगी।
इसके बाद खिलाड़ियों की बॉयोमैट्रिक हाजिरी की विभाग की ओर से अनुमति दी जाएगी। खिलाड़ियों की बॉयोमीट्रिक हाजिरी के अनुसार ही उन्हें सरकार की ओर से खुराक भत्ता दिया जाएगा।
जिले को एक महीने की देरी से 10 और खेल नर्सरियां मिल गई हैं। 30 मार्च को विभाग की ओर से 35 नर्सरियों को अनुमति दी गई थी। वहीं, 28 अप्रैल को विभाग की ओर से लंबित दस और संस्थानों को नर्सरियां चलाने की अनुमति दी थी। इसमें छह राजकीय और चार निजी संस्थान शामिल हैं।
विभाग ने सभी संचालकों को 30 अप्रैल तक चयन प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए थे। कुछ नर्सरियों के लिए बुधवार को ट्रायल लिए गए थे। खेल नर्सरियों में चयनित आठ से 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों को 1,500 और 15 से 18 तक के खिलाड़ियों को 2,000 रुपये खुराक भत्ता दिया जाएगा।

जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि जिले में दस नई खेल नर्सरियां चलाने की अनुमति मिली थी। इसके लिए खिलाड़ियों का चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। एक मई से खिलाड़ियों की हाजिरी लगनी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed