{"_id":"646bd28fdaa69f5d650df034","slug":"ate-poison-in-the-police-station-yamuna-nagar-news-c-18-1-129300-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कार्रवाई न होने से तंग आकर महिला ने थाने में खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कार्रवाई न होने से तंग आकर महिला ने थाने में खाया जहर
विज्ञापन
यमुनानगर। शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज एक महिला ने फर्कपुर थाने में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। आनन फानन में महिला को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसका कहना है कि एक महिला उसके भाइयों के खिलाफ लगातार झूठी शिकायत कर परेशान कर रही है, जिसकी वजह से पुलिसवाले उन्हें बार-बार थाने में बुला रहे हैं। जबकि उसकी दी गई शिकायत पर पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। इससे आहत होकर उसने जहर खाया है। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी-बी निवासी मोनिका का कहना है कि उसका पति तजिंदर जगाधरी वर्कशॉप में प्राइवेट जॉब करता है। उनका कॉलोनी की रहने वाली एक महिला से विवाद है। मोनिका का आरोप है कि वह महिला उस पर पति से तलाक लेने का दबाव बना रही है। जब वह उसकी शिकायत करती है तो वह धमकी दिलवाती है। उसके मोबाइल पर अश्लील फोटो व वीडियो भिजवाती है। यहां तक कि युवकों से उसका पीछा भी कराती है। साथ ही उसके भाइयों को झूठे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दे रही है। आरोपी महिला कई बार पैसे की मांग कर चुकी है। उसके भाइयों पर भी आरोपी महिला झूठे आरोप लगाकर शिकायत देती है। मोनिका ने बताया कि उसने आरोपी महिला के खिलाफ गांधीनगर थाने में शिकायत दी थी। वहां से उसकी शिकायत फर्कपुर थाने में ट्रांसफर कर दी गई। आरोप है कि पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। बार-बार उन्हें थाने बुलाकर परेशान किया जा रहा है, जिससे तंग आकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। इस संबंध में थाना प्रभारी फर्कपुर शीलावंती का कहना है कि उनके थाना परिसर में किसी महिला ने कोई जहरीला पदार्थ नहीं खाया है। थाना गांधीनगर से उनके थाने में एक महिला की शिकायत आई है। उस मामले में महिला थाना में आई थी, लेकिन उसने थाना परिसर में कोई जहरीली वस्तु नहीं खाई। महिला की शिकायत की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।