फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Assistive Devices Presented to 250 Students with Disabilities

Yamuna Nagar News: 250 दिव्यांग विद्यार्थियों को भेंट किए सहायक उपकरण

Wed, 20 May 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 20 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Assistive Devices Presented to 250 Students with Disabilities
कार्यक्रम के दौरान मौजूद बच्चे, अधिकारी व अभिभावक। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत झंडा चौक स्थित राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर लगाया गया। शिविर में 250 विद्यार्थियों को सहायक उपकरण भेंट किए गए।

जिला परियोजना संयोजक केएस संधावा ने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान सिविल अस्पताल यमुनानगर में चिकित्सकीय शिविर के दौरान चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण स्वीकृत किए थे। शिविर में कार्तिक, विपुल, रजत, रमजान, रेशम को बैटरी संचालित ट्राई साइकिल प्रदान की गई। इसके अलावा 31 बच्चों को व्हीलचेयर, 24 को श्रवण यंत्र, 12 को एएफओ किट, दो बच्चों को ब्रेल किट, छह को सीपी चेयर तथा 183 विद्यार्थियों को टीएलएम किट वितरित की गई है। संधावा ने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान का उद्देश्य इन बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed