{"_id":"669b11baba7a6bf3ba0233ca","slug":"assistant-general-manager-of-nv-international-distillery-factory-arrested-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-122293-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एनवी इंटरनेशनल डिस्टलरी फैक्ट्री का सहायक महाप्रबंधक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एनवी इंटरनेशनल डिस्टलरी फैक्ट्री का सहायक महाप्रबंधक गिरफ्तार
Sat, 20 Jul 2024 06:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। एक परमिट पर शराब की दो गाड़ियां सप्लाई करने के मामले में पुलिस ने अब एनवी इंटरनेशनल डिस्टलरी फैक्ट्री अंबाला के सहायक महाप्रबंधक वाणिज्य धनानंद चमोली को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिन की रिमांड पर लिया गया। आरोपी ही फैक्ट्री से शराब से भरे ट्रक डिस्पैच कराता था और फैक्ट्री से निकलने वाले हर ट्रक का रजिस्टर में हिसाब किताब रखता था। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अब तक मामले में 12 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
सीआईए वन व आबकारी विभाग की टीम ने 21 जून की शाम को नेशनल हाईवे 344 पर पिरथी का माजरा के पास 1200 पेटियां शराब से भरा ट्रक पकड़ा था। ये शराब की पेटियां रिंकू सिंह के एल-13 गोदाम स्काच स्टेशन वाइंस जगाधरी पर सप्लाई की जानी थी। जब पेटियों के बार कोड को ट्रैक एंड ट्रेस से स्कैन किया गया तो पता लगा कि यह शराब की पेटियां एल-13 मैसर्स स्काच स्टेशन वाइंस जगाधरी में पहले से ही छह बजकर 11 मिनट पर स्टाॅक इन दिखा रही हैं, जबकि इस गाड़ी को शराब की पेटियों सहित पांच बजकर 25 मिनट पर पहले ही रोक कर चेक गया। क्यूआर कोड के अनुसार एक ही गाड़ी नंबर और शराब दोनों जगह होना संभव नहीं है। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अक्षय व जितेंद्र ही नकली बार कोड तैयार करते। इसके साथ ही जितेंद्र फैक्ट्री में सीसीटीवी का कंट्रोल करता था। जिससे फैक्ट्री से एक ही पास पर निकलने वाली गाड़ियां सीसीटीवी में नजर नहीं आती। इस केस में सात लाख फर्जी बार कोड बरामद किए गए। पिछले सप्ताह एसआईटी ने आबकारी विभाग के एईटीओ अनिल कुमार वर्मा, आबकारी निरीक्षक प्रदीप कुमार व हरियाणा पुलिस के एएसआई सतबीर सिंह को पकड़ा था। रिमांड पर उनके कब्जे से एक लाख 98 हजार रुपये बरामद कर जेल भेज दिया था। अब इस मामले में एनवी इंटरनेशनल डिस्टलरी फैक्ट्री अंबाला के सहायक महाप्रबंधक वाणिज्य धनानंद चमोली को गिरफ्तार किया है। उस पर इस पूरे फर्जीवाड़े के हिसाब के रजिस्टर की देखरेख की जिम्मेदारी थी। अब तक फैक्ट्री के तीन अधिकारी, आबकारी विभाग के तीन अधिकारी, दो शराब ठेकेदार सहित 12 आराेपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
वर्जन
डीएसपी राजेश कुमार का कहना है कि शराब फर्जीवाड़े में फैक्ट्री के सहायक महाप्रबंधक वाणिज्य धनानंद चमोली को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से कई पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी।