फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Asked OTP by telling a bank representative, 99 thousand rupees withdrawn from the account

खुद को बैंक प्रतिनिधि बताकर पूछा ओटीपी, खाते से निकाले 99 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Asked OTP by telling a bank representative, 99 thousand rupees withdrawn from the account
यमुनानगर। साइबर ठग ने खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताकर ओटीपी हासिल कर लिया और कैत निवासी बलबीर सिंह के खाते से 99178 रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर संदेश आने पर बलबीर को ठगी के बारे में पता चला तो इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव कैत निवासी बलबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 मई को उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। आरोपी ने खुद बैंक प्रतिनिधि बताकर उससे बातचीत शुरू की। आरोपी ने खाता अपडेट करने की बात कहकर उसे बातों में उलझाकर मोबाइल पर आया ओटीपी नंबर उससे पूछ लिया। ओटीपी बताते ही उसके खाते से 99178 रुपये निकलने का संदेश आया। तब उसने उसे ठगी का पता चला।
विज्ञापन

उसने आरोपी के नंबर पर बैक कॉल की। आरोपी के नंबर से संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप केस दर्ज किया। सदर थाना प्रभारी सुभाष का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द की आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed