फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ashish Dhiman became the district in-charge

Yamuna Nagar News: आशीष धीमान बने जिला प्रभारी

Fri, 26 Jul 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 26 Jul 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Ashish Dhiman became the district in-charge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ का जिला अधिवेशन महिला थाना समीप स्थित पैलेस में हुआ। इसमें सर्वसम्मति से आशीष धीमान को जिला प्रभारी और विनोद कुमार को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
अधिवेशन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने की। अधिवेशन में संघ के संस्थापक एवं मुख्य सलाहकार रमेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष चांदराम चहल, प्रदेश महामंत्री विनोद शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री दलबीर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नंदकिशोर उपस्थित रहे। जिला भारतीय मजदूर संघ से जिला मंत्री राज ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार व आशीष धीमान वशिष्ठ अतिथि रहे।
विज्ञापन

इस दौरान कौशल रोजगार के कर्मचारियों ने समस्याओं से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया। इन समस्याओं के समाधान के लिए विचार विमर्श किया। प्रदेश महामंत्री विनोद शर्मा ने कौशल रोजगार कर्मचारियों कि किन किन समस्याओं के बारे प्रयास किया जा रहा है, यह जानकारी दी। कोषाध्यक्ष प्रवीण वोहरा ने आय-व्यय का ब्योरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने पुरानी जिला कार्यकारिणी को भंग किया और प्रदेश नेतृत्व ने नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष चांदराम चहल ने सर्वसम्मति से आशीष धीमान को जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, उपाध्यक्ष संजीव कुमार, जिला सचिव जय कुमार, सहसचिव नीरज कुमार, जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण, सह कोषाध्यक्ष रोहित शर्मा, संगठन मंत्री नीरज कुमार, प्रेस सचिव रविंदर धीमान, मुख्य सलाहकार अजय राणा, कार्यालय सचिव रमेशचंद, सदस्य गुरविंदर सिंह को कार्यभार सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed