फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   As is the method, so is the colour of life: Dr. Swati

जैसा होगा तरीका, वैसा ही जीवन का रंग : डॉ. स्वाति

Mon, 28 Oct 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 28 Oct 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
As is the method, so is the colour of life: Dr. Swati
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एसएस जैन सभा मॉडल टाउन के प्रांगण में चल रहे चतुर्मास के 99वें दिन साध्वी डॉ. स्वाति महाराज ने फरमाया कि पानी का कोई रंग नहीं होता, उसे जिस पात्र में रखा जाए उसके अनुसार रंग दिखाई देता है। ऐसे ही जीवन का कोई निश्चित फल नहीं होता, जीने का तरीका जैसा होगा वैसा ही जीवन का रंग दिखाई देगा।
उन्होंने बताया जीवन को शांति से चखने पर मिठास और उग्रता व्याग्रता से चखने पर कड़वाहट का अनुभव होगा। मन अमूल्य निधि है। इससे मुक्ति को प्राप्त की जा सकती है। हमारे मन में उत्पन्न विचार ही आत्मा के उत्थान और पतन का कारण बनते हैं। वीत राग अर्थात राग और द्वेष से परे। दुनिया में जितने भी संघर्ष और संताप होते हैं, उसका मूल है राग और द्वेष।
विज्ञापन

ममत्व की भावना हमें स्वार्थी बना देती है। राग के कारण हमारी विचारधारा मैं और मेरा इन दो शब्दों से आगे बढ़ नहीं पाती। राग के कारण व्यक्ति अंधा हो जाता है। जबकि द्वेष व्यक्ति को शांति से जीने नहीं देती। राग खुद की सुरक्षा की चिंता में लगा रहता है। द्वेष दूसरों के संहार के षड्यंत्र हमेशा बनाता रहता है, जो इन दुर्गुणों से दूर होता है, वह जगत पूज्य बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed