फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Arya Samaj had the maximum contribution in the freedom movement: Swami Aryavesh

आजादी के आंदोलन में आर्य समाज का रहा सर्वाधिक योगदान : स्वामी आर्यवेश

Mon, 25 Nov 2024 06:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 25 Nov 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Arya Samaj had the maximum contribution in the freedom movement: Swami Aryavesh
यमुनानगर। वैदिक ज्ञान आश्रम के तत्वावधान और वर्कशॉप रोड स्थित आर्य समाज के प्रांगण में स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती के 83वें एवं ऋषि दयानंद के 200वें जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर रविवार को आर्य महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान आर्य नेता स्वामी आर्यवेश ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन में आर्य समाज व ऋषि दयानंद के सिपाहियों के सर्वाधिक योगदान रहा। गुरु विरजानंद, स्वामी श्रद्धानंद, लाला लाजपत राय, चाचा अजीतसिंह, शहीदे आजम भगत सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल जैसे सैकड़ों क्रांतिकारियों की प्रेरणा से लाखों लोगों ने अपने आप को आजादी की बलिवेदी पर आपको आहूत कर दिया। उसी का परिणाम है कि पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।
विज्ञापन

आर्य नेता पंजाब के सुखपाल आर्य सहारनपुर ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, अनाचार, कन्या भ्रूण हत्या व दुराचार की घटनाएं सभ्य समाज के माथे पर कलंक है। इन्हें समाप्त करने के लिए समाज के जागरूक लोगों को आगे आना चाहिए। मुख्य वक्ता सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी आदित्यवेश ने कहा कि देश में राष्ट्रीय स्तर पर नशाखोरी पर प्रतिबंध लगे और नशे के उत्पादन व विक्रय पर पूर्ण रोक लगाई जाए। उन्होंने केंद्र सरकार से देश में पूर्ण नशाबंदी की मांग की। उन्होंने समाज से निवेदन किया कि नशे से दूर रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नशे के कारण देश का युवा बर्बाद हो रहा है। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य धर्मेंद्र शास्त्री ने कहा कि यज्ञ, परोपकार व मानवता का भाव रखने से ही विश्व में शांति स्थापित हो सकती है। करनाल से आए लाजपत राय चौधरी ने कहा कि हमें बच्चों को संस्कारित करने पर जोर देना चाहिए, ताकि वो भविष्य में हमारी विरासत को संभाल सकें। कार्यक्रम का संचालन नीरज आर्या नरुला ने किया। इस दौरान स्वामी मुक्तिवेश, आचार्य सूर्यपाल, विपिन शास्त्री( पूर्व आचार्य गुरुकुल शादीपुर) स्वामी सौम्यानंद, संजय चौधरी, स्वामी सुमित्रानंद, रामनिवास, संजीव नरूला ने अपने विचार रखे। इस मौके पर आर्य समाज मॉडल टाउन से रविंद्र पाहुजा, यश वर्मा, दीपक, जितेंद्र चंडोक, आर्य समाज बूड़िया से सुधीर आर्य, आर्य राकेश ग्रोवर, आर्य समाज मॉडल काॅलोनी से विनोद भसीन, संजय चौधरी आश्रम से पूनम, ज्योति, सत्यवीर कांबोज, आर्य समाज वर्कशॉप रोड के रामपाल आर्य व बृजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed