फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Arya Kanya Tigresses win the district-level kabaddi tournament

Yamuna Nagar News: जिलास्तरीय कबड्डी में आर्य कन्या टाइग्रेस विजेता

Sat, 13 Dec 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 13 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Arya Kanya Tigresses win the district-level kabaddi tournament
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेतीं प्रतिभागी। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता जिला क्रीड़ा भारती की ओर से करवाई गई। विभिन्न आयु वर्ग की खिलाड़ियों ने उत्साह से भाग लिया और खूब दमखम दिखाया।प्रतियोगिता में 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग में आर्य कन्या टाइग्रेस ने विजय प्राप्त की।
आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के चेयरमैन डॉ. एसके बंसल मुख्यातिथि रहे। आर्य कन्या टाइग्रेस का मुकाबला कार्य कन्या क्वींस से हुआ। रोमांचक मुकाबले ने ट्राइग्रेस ने मैच जीत लिया। इस टीम का नेतृत्व कप्तान सिमरन व उपकप्तान आस्था ने किया। रनर-अप टीम आर्य कन्या क्वींस का नेतृत्व कप्तान कुमकुम व उपकप्तान मरियम ने किया। वहीं, 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग में आर्य कन्या एंजेल्स ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच जीत लिया।
विज्ञापन

एंजेल्स का मुकाबला कप्तान जान्ह्वी और उपकप्तान साक्षी के नेतृतव में आर्य कन्या टाइटन्स से हुआ। टाइटन्स का नेतृत्व कप्तान अंशिका और उपकप्तान वैष्णवी ने किया। प्रतियोगिता का क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष सुमित गुप्ता के नेतृत्व में करवाई गई। इस दौरान सुमित गुप्ता ने कहा कि साल 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स भारत में करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रीड़ा भारती का प्रबल प्रयास है कि कबड्डी को कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल किया जाए। वहीं, भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की दावेदारी कर रहा है और क्रीड़ा भारती का प्रयास है कि कबड्डी को ओलंपिक में भी स्थान मिले। प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान क्रीड़ा भारती प्रांत योग प्रमुख जय प्रकाश सिंह, जिला सचिव अमर सिंह, सह-सचिव अवधेश कुमार, विनय अग्रवाल प्राचार्या सविता शर्मा सहित सभी स्टाफ सदस्य, विद्यार्थी व खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed