फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Art teachers strike continues, will give memorandum today

Yamuna Nagar News: कला अध्यापकों का धरना जारी, आज देंगे ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Art teachers strike continues, will give memorandum today
नौकरी बचाने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डिप्लोमा होल्डर 613 कला अध्यापकों का धरना लगातार जारी है। रविवार को कला अध्यापकों के आंदोलन को 19 दिन हो गए हैं। अध्यापक बिना नियुक्ति पत्र आंदोलन समाप्त न करने पर अड़े हुए हैं। दिन रात चलने वाले इस धरने में महिलाएं बच्चों को लेकर बैठीं हुई हैं। रविवार को भी कला अध्यापकों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। अध्यापकों ने कहा कि सरकार कोर्ट में डिप्लोमा होल्डर्स के पक्ष में हलफनामा दे, ताकि 613 शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ हो। वहीं प्रदेश के 15000 डिप्लोमा होल्डर्स का भविष्य बर्बाद होने से बच जाए।
विज्ञापन

सचिन गर्ग ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले से ही कला अध्यापकों के सही तथ्यों के आधार पर रिव्यू में नोटिस जारी करके ओपन कोर्ट सुनवाई के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान कर चुका है। इसमें केवल सरकार ने अपना पक्ष रखना है। लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक इसे लेकर अपना रूख स्पष्ट नहीं किया है। विभाग सरकार व कोर्ट को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के दोहरे रवैये से सरकार की छवि को बट्टा लग रहा है। शिक्षा निदेशालय की गलत कार्रवाई के चलते मेरिट होल्डर्स की नियुक्ति खतरे में हैं। यहां अध्यापकों ने कहा कि इसी सरकार में उनका चयन हुआ है, तो सरकार का नैतिक दायित्व है कि वे उनकी समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा कि सरकार की परीक्षा में सभी ने मेरिट में स्थान पाया है। सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर करना शेष है। कला अध्यापकों की मांग है कि सरकार उनके पक्ष में हलफनामा दायर करे।
विज्ञापन

राज्य प्रधान सचिन गर्ग ने कहा कि कला अध्यापक मांगों को लेकर सोमवार को शांति प्रिय मार्च निकालकर प्रदर्शन करेंगे। मार्च अनाजमंडी गेट से लघु सचिवालय तक निकाला जाएगा। इस दौरान अध्यापक लघु सचिवालय में डीसी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि इस डिप्लोमा के आधार पर 2006 से 2023 तक हजारों लोग सरकारी विद्यालय में कार्यरत हैं। इन सभी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार उनके पक्ष में हलफनामा दायर करें। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मिलने का समय देने का आग्रह किया जाएगा, ताकि प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed