{"_id":"690cf90ebf07459fe5062b09","slug":"arriving-late-at-the-office-now-you-have-to-give-an-explanation-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-146417-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: देर से पहुंचे दफ्तर, अब देना होगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: देर से पहुंचे दफ्तर, अब देना होगा स्पष्टीकरण
Fri, 07 Nov 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम के कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। इसकी लगातार शिकायतें नगर निगम अधिकारियों के पास पहुंच रही थी। इस पर मेयर सुमन बहमनी ने वीरवार सुबह जगाधरी स्थित नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। रजिस्टर में 27 कर्मचारियों की हाजिरी नहीं लगी थी। इस पर मेयर ने सभी की गैरहाजिरी दर्ज की। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किए।
अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नगर निगम कार्यालय में पहुंचने के लिए सुबह नौ बजे का समय निर्धारित है। यह कर्मचारी नगर निगम कार्यालय में सुबह साढ़े नौ बजे के बाद पहुंच रहे थे। दूर-दूर से लोग अपने कार्यों के लिए आते थे, लेकिन कर्मचारियों के न मिलने से उन्हें अपने काम के लिए काफी इंतजार करना पड़ता था। मेयर सुमन बहमनी वीरवार सुबह 9.30 बजे अचानक जगाधरी नगर निगम कार्यालय में पहुंची। कार्यालय आते ही उन्होंने सबसे पहले हाजिरी रजिस्टर की जांच की। इससे कर्मचारियों में खलबली मच गई। कई कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं पहुंचे थे। रजिस्टर में भी 27 कर्मचारियों की हाजिरी नहीं लगी हुई थी। कुछ कर्मचारी 9.30 बजे के बाद आए।
देरी से आने वाले किसी कर्मचारियों की हाजिरी दर्ज नहीं की गई। मेयर ने कहा कि निगम कार्यालय में रोजाना सैकड़ों लोग विभिन्न कार्यों के लिए आते है। यदि कार्यालय आने पर भी समय पर उनके कार्य नहीं होते तो इसके लिए संबंधित अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदार है। जनहित के कार्यों के मद्देनजर सभी अधिकारी और कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंचं। े