फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Arrival of wheat in the markets increases

Yamuna Nagar News: मंडियों में गेहूं की आवक तेज

Fri, 11 Apr 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 11 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Arrival of wheat in the markets increases
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खेतों में गेहूं फसल की कटाई ने जोर पकड़ लिया है। इससे मंडियों में भी गेहूं की आवक तेज हो गई है। मंडियों में गेहूं की खरीद 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। अभी तक विभिन्न अनाज मंडियों में कुल 8412 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है।
अभी तक मंडियों में जो जो 8412 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है उसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 3473 मीट्रिक टन, हैफेड ने 3739 मीट्रिक टन व हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन ने 1200 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। मंडियों में अभी गेहूूं की आवक काफी कम हुई है। अभी जो गेहूं मंडियों में आ रहा है उसमें नमी की मात्रा भी ज्यादा पाई जा रही है। सरकार ने 12 प्रतिशत नमी वाली गेहूं खरीदने के आदेश कर रखे हैं।
विज्ञापन

वहीं मंडियों में गेहूं को बारिश के पानी से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम बिल्कुल भी नहीं है। जब मंडियों में खरीद सीजन पीक पर होता है पिछले कुछ वर्षों में कई बार बारिश हो चुकी है। जिससे मंडियों में रखा गेहूं बारिश के पानी की भेंट चढ़ गया। इससे किसानों को काफी नुकसान होता है। मंडियों में आढ़तियों के पास गेहूं को ढकने के लिए पर्याप्त तिरपाल तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed