फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Argument between DRO and Patwari on duty

Yamuna Nagar News: ड्यूटी पर डीआरओ और पटवारी के बीच कहासुनी

Fri, 18 Oct 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 18 Oct 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Argument between DRO and Patwari on duty
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शपथ ग्रहण को लेकर जिमखाना क्लब में ड्यूटी के दौरान डीआरओ और पटवारी के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि पटवारी ने डीआरओ के साथ अभद्रता की। डीआरओ ने पुलिस को इसकी शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
वीरवार को मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में यमुनानगर जिले से भी कुछ लोग गए थे। उनके भेजने और खाने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई थी। खाने की व्यवस्था जिम खाना क्लब में की गई थी। जहां पर डीआरओ (जिला राजस्व अधिकारी) और पटवारी व अन्य कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया था। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान किसी बात को लेकर डीआरओ और पटवारी के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि पटवारी ने डीआरओ के साथ काफी अभद्रता की। इसके बाद अन्य कर्मचारियों ने दोनों के बीच बचाव कराया। बाद में डीआरओ ने रामपुरा चौकी पर शिकायत दर्ज कराई है। जांच अधिकारी निर्मल सिंह ने बताया कि डीआरओ की ओर से शिकायत मिली है। जिसमें पटवारी पर आरोप लगाए गए हैं। जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed