{"_id":"6928a70ba6004a669105882f","slug":"aqi-reaches-243-increasing-problems-for-respiratory-patients-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-147409-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एक्यूआई 243 पहुंचा, सांस के मरीजों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एक्यूआई 243 पहुंचा, सांस के मरीजों की बढ़ी परेशानी
Fri, 28 Nov 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला में जहां अब तक सुबह और शाम की ठंड हो रही थी, वहीं अब दोपहर में भी ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
जिले में वीरवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शहर की वायु गुणवत्ता भी चिंताजनक स्तर पर पहुंच चुकी है। वीरवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 228 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है।
सोमवार तक जिले का अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम आठ डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इससे ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी। ठंड और प्रदूषण के इस दोहरे असर से शहरवासी परेशान हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में बादल भी उमड़ने की संभावना है। बादलों से धूप का असर कम रहता है और ठंड में भी बढ़ोतरी होती है।
मौसम विशेषज्ञ डाॅ. अजीत कुमार का कहना है कि सर्दी बढ़ने के साथ हवा की गति कम हो जाती है, जिसके कारण हवा में मौजूद प्रदूषक नीचे ही जमा हो जाते हैं और वातावरण में फैलते रहते हैं। इससे प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा हुआ है। खराब हवा की गुणवत्ता का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। डॉक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि ऐसी स्थिति में बच्चों, बुजुर्गों और श्वास संबंधी रोगों से पीड़ित लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्हें सुबह-शाम बाहर निकलने से बचना चाहिए।