फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Appointment of election observers for monitoring

Yamuna Nagar News: मॉनीटरिंग के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

Mon, 16 Sep 2024 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 16 Sep 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Appointment of election observers for monitoring
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में चुनाव प्रक्रिया की मॉनीटरिंग के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। इनमें अजय यादव (2010 बैच के आईएएस अधिकारी, तमिलनाडु कैडर) साढौरा और जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव पर्यवेक्षक हैं। इसके अलावा माधवी लता (2014 बैच की आईएएस अधिकारी, आंध्रप्रदेश कैडर), यमुनानगर और रादौर विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव पर्यवेक्षक हैं।

इसके अलावा पुलिस पर्यवेक्षक के तौर पर सुनील कुमार मीणा (आईपीएस अधिकारी) तथा खर्च पर्यवेक्षक के रूप में वाघे प्रसाद राव अण्णासाहेब हैं। पर्यवेक्षकों से चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुबह 11 से 12 बजे तक थर्मल रेस्ट हाउस यमुनानगर में मिला जा सकता है। इसके अतिरिक्त चुनाव पर्यवेक्षक अजय यादव से इस दौरान मोबाइल नंबर 9817346834 पर, आईएएस अधिकारी चुनाव पर्यवेक्षक माधवी लता से मोबाइल नंबर 9817307468 पर संपर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार पुलिस पर्यवेक्षक सुनील कुमार मीणा (आईपीएस अधिकारी) से मोबाइल नंबर 9254046230 पर तथा खर्च पर्यवेक्षक वाघे प्रसादराव अण्णासाहेब से मोबाइल नंबर 9485546581 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed