फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Apply for National Child Bravery Award by October 15

राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार के लिए 15 अक्तूबर तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Apply for National Child Bravery Award by October 15
जगाधरी। भारतीय बाल कल्याण परिषद ने राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए बहादुर बच्चों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित की गई है। डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि आवेदन करने वाले बच्चों की आयु 6 वर्ष से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बहादुरी का काम एक जुलाई 2021 से 30 सितंबर 2022 तक किया हुआ हो। डीसी ने बहादुर बच्चों और संस्थानों से कहा है कि वे निर्धारित तिथि तक आवेदन भारतीय बाल कल्याण परिषद को सभी निर्धारित नियमों सहित भेजना सुनिश्चित करें। भारतीय बाल कल्याण परिषद ने ऐसे बहादुर बच्चों को सम्मानित करने का फैसला किया है। जिन्होंने जोखिम भरी परिस्थितियों में बहादुरी का कार्य किया हो। इसके लिए परिषद ने चार स्तर के पुरस्कार रखे हैं। उन्होंने बताया कि परिषद द्वारा देश भर में 25 बहादुर बच्चों को यह पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन

आवेदन प्राप्त करने के बाद परिषद द्वारा गठित कमेटी ऐसे बहादुर बच्चों को चुना जाएगा। चयनित बच्चों को एक पदक, प्रमाणपत्र तथा नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। नकद राशि के रूप में बहादुर बच्चों को एक लाख रुपये से लेकर 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। डीसी ने बताया कि आवेदन करने वाले प्रार्थियों के लिए स्कूल के प्राचार्य व हेड मास्टर, जिला परिषद या पंचायत के मुखिया, जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक व राज्य बाल कल्याण परिषद प्रधान और महासचिव के अनुशंसा जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अनुशंसा करने वाले अधिकारी या मुखिया द्वारा आवेदक के पूर्ण विवरण का 250 शब्दों में विस्तृत जानकारी होनी चाहिए। आवेदक निर्धारित प्रारूप में जन्मतिथि, वीरता के लिए छपे न्यूज पेपर या मैगजीन की क्लिपिंग, एफआईआर या पुलिस डायरी की भी जानकारी सांझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed