{"_id":"66986ed022fcca82bc00a4e7","slug":"applications-invited-to-purchase-sports-equipment-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-122189-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खेलों का सामान लेने के लिए मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खेलों का सामान लेने के लिए मांगे आवेदन
Thu, 18 Jul 2024 06:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। खेल विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों व नगर निकायों के युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने के लिए योजना शुरू की गई है। ग्रामीण क्षेत्र में उनके प्रसिद्ध खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल विभाग की ओर से हरियाणा प्रोविजन ऑफ स्पोर्ट्स इक्विपमेंट स्कीम शुरू की है। जिसके तहत युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहन के लिए आवेदन मांगे गए हैं।योजना के तहत गांव व नगरपालिका को खेल सामान उपलब्ध करवाया जाएगा।
इसके तहत वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, मुक्केबाजी, कुश्ती मैट, जूडो मैट व क्रिकेट किट प्रदान की जानी है। जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि इच्छुक गांव के सरपंच व नगर पालिका पार्षद तेजली स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय में सामान के लिए आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस जिला खेल विभाग कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।