{"_id":"6a30508d93618044520ee1e9","slug":"applications-for-admission-to-iti-can-be-submitted-until-the-30th-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-157858-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आईटीआई में दाखिले के लिए 30 तक कर सकेेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आईटीआई में दाखिले के लिए 30 तक कर सकेेंगे आवेदन
Tue, 16 Jun 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया में हिस्सा लेते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन करने से वंचित रह गए विद्यार्थियों को कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से एक और मौका दिया गया है। विभाग की ओर से दाखिला लेने की अंतिम तिथि 15 जून से बढ़ाकर अब 30 जून तक कर दी गई है। शेड्यूल के अनुसार 30 जून रात 11 बजकर 59 मिनट तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
वहीं विभाग ने ट्रेड चयन का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया है। यह शेड्यूल 30 जून को जारी होने की संभावना है। दूसरी तरफ 15 जून अंतिम तिथि मानकर दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की आईटीआई में काफी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान 200 से ज्यादा विद्यार्थियों ने दाखिला लेने के लिए आवेदन किया।
इस दौरान ट्रेड न भरे जाने के कारण विद्यार्थियों में असमंजस देखा गया। विद्यार्थियों अपनी पसंद की ट्रेड भरने की तैयारी के साथ आए, लेकिन संस्थान आने पर नए नियमों का पता चला। आईटीआई प्राचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि विभाग की ओर से आवेदन तिथि बढ़ा दी गई है। 30 जून तक आवेदन किए जाएंगे और इसके बाद निदेशालय के आदेशों पर प्रक्रिया चलाई जाएगी।
विज्ञापन
वहीं विभाग के अनुसार इस बार पिछले वर्ष की तुलना से करीब 35 फीसदी आवेदन कम होने की संभावना है। चूंकि ट्रेड न भर पाने के कारण विद्यार्थियों में संशय है। पिछले वर्ष आवेदन के मामले में जिले की सबसे बड़ी आईटीआई प्रदेशभर में दूसरे स्थान पर थी। इस दौरान नोडल आईटीआई में करीब 12,400 आवेदन हुए थे।
यूजी कोर्स में 27 को जारी होगी पहली वरीयता सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। यूजी कोर्स में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने का सोमवार को अंतिम दिन रहा। अंतिम दिन होने के बावजूद दाखिला लेने को लेकर विद्यालयों में कोई उत्साह नजर नहीं आया। उच्चतर शिक्षा विभाग ने आवेदन प्रक्रिया अब बंद कर दी है।
विभाग के शेड्यूल के अनुसार 26 जून को प्रोविजनल वरीयता सूची जारी की जाएगी। वहीं 27 जून का फाइनल सूची जारी की जाएगी। सीट अलॉट करने के बाद 28 जून को पहली चरण की काउंसलिंग होगी। इस दौरान एक जुलाई तक विद्यार्थी फीस जमाकर दाखिला ले सकेंगे। इसके बाद दो जून को दूसरी प्रोविजनल और तीन जून को अंतिम सूची जारी की जाएगी।
काउंसलिंग चार से सात जुलाई तक चलेगी और फीस जमा की जाएगी। इसके बाद तीसरे चरण की ऑफलाइन काउंसलिंग होगी। इसके तहत नौ जुलाई तीसरे चरण के लिए रिक्त सीटें दिखाई जाएंगी। दस जुलाई को दोबारा पोर्टल खुलेगा और आवेदन में बदलाव करने का मौका दिया जाएगा।
तीसरे चरण की काउंसलिंग 11 से 17 जुलाई तक होगी। इसमें 100 रुपये देरी का शुल्क देना होगा। इसके बाद 18 जुलाई को फिर से रिक्त सीटें दिखाई जाएंगी। 24 जुलाई तक काउंसलिंग होगी। इस काउंसलिंग में 100 रुपये देरी शुल्क के साथ 100 रुपये प्रति के हिसाब से जुर्माना लिया जाएगा। जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी सुमन भाटिया ने बताया कि विभाग के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार दाखिला प्रक्रिया चलेगी।

महाराजा अग्रसेन कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया में हिस्सा लेते विद्यार्थी। संवाद- फोटो : 1