{"_id":"69386f1a9be0df2bc8011e84","slug":"applications-are-invited-for-the-second-phase-of-the-pm-svanidhi-scheme-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-148006-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पीएम स्वनिधि योजना के दूसरे चरण में मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पीएम स्वनिधि योजना के दूसरे चरण में मांगे आवेदन
Wed, 10 Dec 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। रेहड़ी फड़ी वालों के लिए पीएम स्वनिधि योजना शुरू की गई है। योजना के दूसरे चरण में आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। नगरपालिका सचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि रेहड़ी फड़ी वाले पीएम योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए पथ विक्रेता को आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता व आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर अनिवार्य है।
योजना के तहत पथ विक्रेता को पंजीकृत प्रमाणपत्र व पात्रता अनुसार 15, 20 व 25 हजार का ऋण आसान किस्तों में सात प्रतिशत ब्याज सब्सिडी पर उपलब्ध करवाया जाता है। नगर पालिका की ओर से प्रथम चरण में 607 पथ विक्रेताओं को योजना का लाभ दिया जा चुका है। आवेदन करने के लिए पात्र व्यक्ति नगर पालिका के पांच नंबर कमरे में संपर्क कर सकते हैं।
रेहड़ी व फड़ी विक्रेताओं के अलावा योजना का लाभ नाई, न्यूजपेपर वेंडर्स, धोबी, केबल टीवी ऑपरेटर, साइकिल रिपेयर, कारपेंटर, कोरियर सर्विस, हेयर ड्रेसर, ताला बनाने व ठीक करने वाले, मौची, कार व बाइक वॉशिंग करने वाले, पैकिंग व पैकेजिंग, फुटवेयर रिपेयर, ऑटोमोबाइल सर्विस, बुक बाइंडिंग, टेंट सर्विस, लेमीनेशन, हेड लोड वर्क, कबाड़ी वाली, डोर टू डोर कचरा लेने वाला, राइस मिलिंग, फोटो फ्रेमिंग इत्यादि योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।