फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Anurag secures first place in the drawing competition

Yamuna Nagar News: चित्रकला प्रतियोगिता में अनुराग को पहला स्थान

Fri, 23 Oct 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 23 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Anurag secures first place in the drawing competition
बाल भवन में विजेता प्रतिभागियों के साथ मौजूद अतिथि व अधिकारी। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। बाल भवन में आयोजित बाल महोत्सव के वीरवार को दूसरे दिन छठी से आठवीं कक्षा के 23 स्कूलों के 220 विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, एकल व समूह देशभक्ति गायन, दीया व मोमबत्ती सजावट, पोस्टर और चित्रकला प्रतियोगिताओं में भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में अनुराग ने पहला, प्रियम ने दूसरा और विराट वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर निर्माण में गौतम प्रथम, सरताज कांबोज द्वितीय और सानवी कांबोज तृतीय रहे। एकल गायन में स्मृत ने पहला, राजन ने दूसरा और जाह्नवी सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। दीया व मोमबत्ती सजावट में हरसुख कौर प्रथम, रश्मि द्वितीय और आराध्य तृतीय रहे।
विज्ञापन

देशभक्ति समूह गायन में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, हुड्डा जगाधरी की टीम प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर, जगाधरी की टीम द्वितीय और होली मदर पब्लिक स्कूल की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रश्नोत्तरी में इंडियन पब्लिक स्कूल जगाधरी की टीम ने पहला, राजकीय माध्यमिक विद्यालय, चाहड़ों की टीम ने दूसरा और सरस्वती सीसे स्कूल, शुगर मिल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखमिंद्र सिंह ने बताया कि बाल भवन में हर वर्ष बाल महोत्सव के दौरान स्कूली विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। इनका उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना और उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच उपलब्ध करवाना है।
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम समन्वयक गोबिंद सिंह भाटिया ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से उन्हें अपनी रुचि और कौशल को सामने लाने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिताएं सिल्की, ममता, गुलबशा, नवीन, संजीव ओझा, पीओ कर्मवीर, अंकित पांडे और सोहन सिंह की देखरेख में हुईं।

निर्णायक मंडल में आस्था श्रीवास्तव, उर्मिल धीमान, योगेश, अभिषेक, प्रिंस वर्मा, रजनी, मनजीत सिंह और किरण शामिल रहे। बालकुंज छछरौली से पीओ दीपक कुमार मंथन ने कार्यक्रम का संचालन किया। इसके साथ बाल भवन में युवा महोत्सव के लिए भी तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed