फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Anti-smog guns will reduce air pollution in the city

Yamuna Nagar News: एंटी स्मॉग गन से कम होगा शहर का वायु प्रदूषण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Anti-smog guns will reduce air pollution in the city
यमुनानगर। शहर में वायु प्रदूषण कम के लिए नगर निगम ने एंटी स्मॉग गन से पानी की बारीक बूंदों का छिड़काव शुरू कर दिया है। निगम कमिश्नर आयुष सिन्हा ने वीरवार को लघु सचिवालय से इसकी लॉन्चिंग की। इसके बाद एंटी स्मॉग गन को शहर की सड़कों पर रवाना किया गया। क्लाउड टेक कंपनी के सहयोग से नगर निगम ने पहले दिन शहर के मुख्य मार्गों पर एंटी स्मॉग गन से पानी की बारीक बूंदों का हवा में छिड़काव किया।
विज्ञापन

नगर निगम कमिश्नर आयुष सिन्हा ने बताया कि एंटी स्मॉग गन की मदद शहर के काफी हद तक वायु प्रदूषण को कम किया जाएगा। ताकि लोगों को सांस लेने में किसी तरह की परेशानी न हो। एंटी स्मॉग गन एक ऐसी तकनीक है जो वायु प्रदूषण को कम करने में मदद करती है। यह गन वायु में मौजूद प्रदूषक तत्वों को हटाने के लिए उपयोग की जाती है। एंटी स्मॉग गन को स्प्रे गन, धुंध गन या वाटर कैनन के नाम से भी जाना जाता है। एंटी स्मॉग गन इस तरह का उपकरण है जो नेबुलाइज्ड पानी की बारीक बूंदों का हवा में छिड़काव करता है, जिससे धूल और वायु में मौजूद प्रदूषण के छोटे-छोटे कण अवशोषित होने लगते हैं। लोडिंग वाहन में पीछे की तरफ लगी एंटी स्मॉग गन एक पानी के टैंक से जुड़ी रहती है।
विज्ञापन

एंटी स्मॉग गन को कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह पानी को एक हाई- प्रेशर प्रोपेलर के जरिए 50 से 100 माइक्रोन की छोटी बूंदों वाले एक तेज बौछार में बदल देती है। यह धूल और प्रदूषण के दूसरे कणों को पानी के साथ बांधकर जमीन पर ले आती है। जिससे वायु प्रदूषण का स्तर कम हो जाता है। मौके पर सीएसआई सुनील दत्त, एसआई प्रदीप दहिया, एसआई सुशील कुमार, एसआई सुमित व क्लाउड टेक कंपनी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------
मुख्य मार्गों के बाद अन्य सड़कों व गलियों में होगा छिड़काव
एंटी स्मॉग गन से वीरवार को लघु सचिवालय रोड, अंबाला रोड, छछरौली रोड, रेलवे रोड समेत शहर के मुख्य मार्गों पर पानी की बारीक बूंदों का हवा में छिड़काव किया गया। एंटी स्मॉग गन ट्रक 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से शहर की सड़कों पर दौडे़गा। इस दौरान सड़कों के बीच व दोनों तरफ पानी की बौछार की जाएगी। पानी की बौछार करीब 150 फुट की ऊंचाई तक पहुंच सकती है और इसे एक मिनट में करीब 30 लीटर से अधिक पानी का छिड़काव किया जा सकता है। इस मल्टीफंक्शनल वाहन से जहां वायु में घुले प्रदूषण को साफ किया जाएगा। वहीं, सड़क व जमीन पर पड़े मिट्टी के कणों को भी पानी के छिड़काव से दबाया जाएगा। ताकि मिट्टी के ये कण उड़कर वायु में न शामिल हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed