{"_id":"680a8843a5875472d902f309","slug":"answer-sought-from-smo-for-not-marking-attendance-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-136679-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हाजिरी नहीं लगाने पर एसएमओ से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हाजिरी नहीं लगाने पर एसएमओ से मांगा जवाब
Fri, 25 Apr 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में कई डॉक्टर हाजिरी नहीं लगा रहे हैं। यहां तक की एसएमओ से लेकर डिप्टी सिविल सर्जन तक रैंक के अधिकारी भी ऐसा ही कर रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. नवजोत किरन टिवाना ने पत्र भेज कर अस्पताल की एसएमओ डाॅ. संजना दुआ से स्पष्टीकरण मांगा है। एसएमओ को जो पत्र भेजा गया है उसमें यह भी बताया गया है कि उन्होंने किस तारीख में हाजिरी नहीं लगाई और कितने बजे की हाजिरी लगी हुई है।
पीएमओ ने एसएमओ से दो दिन में जवाब मांगा है। पीएमओ ने एसएमओ डॉ. संजना दुआ को जो पत्र जारी किया उसमें कहा गया है कि आप अपनी बायोमीट्रिक समय पर नहीं लगाते और न ही समय पर ड्यूटी पर आते हैं। आपने एक से चार अप्रैल तक केवल जाते समय हाजिरी लगाई। 08, 12, 14 व 16 अप्रैल को भी जाते समय हाजिरी लगाई है। 11 अप्रैल को प्रातः 09:55, 21 अप्रैल को 08:36 बजे, 22 अप्रैल को प्रातः 09:24 बजे, व 23 अप्रैल को प्रातः 09:50 बजे अपनी हाजिरी लगाई है। 16 अप्रैल से ओपीडी का समय प्रातः 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक हो चुका है। उन्होंने इस बारे में दो दिन में जवाब मांगा है।
जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। इसलिए डॉ. संजना दुआ बतौर सोनोलॉजिस्ट गर्भवतियों का अल्ट्रासांउड करती हैं। डाॅक्टर के देरी से आने से गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। तब अमर उजाला ने नहीं आईं डॉक्टर, इंतजार करती रहीं गर्भवतियां शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया था।