{"_id":"61c61c3b9250a050526c41bb","slug":"anjali-made-the-most-beautiful-wall-painting-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl938570100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंजली ने बनाई सबसे सुंदर वॉल पेंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंजली ने बनाई सबसे सुंदर वॉल पेंटिंग
विज्ञापन
वॉल पेंटिंग की विजेता टीम को पुरस्कृत करते स्वच्छ भारत मिशन के सीटीएल मंगलेश कुमार। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम की स्वच्छ यमुनानगर जगाधरी-स्वस्थ यमुनानगर जगाधरी मुहिम को लेकर सर्व जागरूक संगठन एवं स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड अंबेसडर डॉ. पायल की ओर से कन्हैया साहिब चौक के पास वॉल पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एकल वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में अंजली धीमान ने सबसे सुंदर वॉल पेंटिंग कर पहला स्थान प्राप्त किया।
डीएवी गर्ल्स कॉलेज, डीएवी पब्लिक स्कूल, हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों से आए विद्यार्थियों ने वॉल पेंटिंग कर स्वच्छता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में महापौर मदन चौहान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने सर्व जागरूक संगठन व वॉल पेंटिंग कर रहे प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। एकल वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में भावना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में फिरदौष ग्रुप ने सबसे अच्छी पेंटिंग बनाते हुए पहले स्थान पर कब्जा किया।
दूसरे स्थान पर लक्ष्मी ग्रुप ने व तीसरे स्थान पर प्रेरणा, अनवी व आयुषी के ग्रुप और संयुक्त ग्रुप ने बाजी मारी। प्रतियोगिता की विजेताओं को स्वच्छ भारत मिशन शहरी के सीटीएल मंगलेश कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मेयर मदन चौहान ने कहा कि अपना शहर स्मार्ट व सुंदर बने, इसके लिए सभी शहरवासियों को जनसहभागिता करनी होगी। नगर निगम की ओर चलाई जा रही स्वच्छ यमुनानगर जगाधरी-स्वस्थ यमुनानगर जगाधरी मुहिम में हमारा सहयोग करना है।
विज्ञापन
अपने मोबाइल पर स्वच्छता ऐप डाउनलोड कर सफाई संबंधित समस्याओं को डालकर समाधान करवाना है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे खुले में कचरा न डाले। जहां गंदगी के ढेर लगे हैं, उनकी फोटो खींच कर स्वच्छता ऐप पर डाले। समस्याओं का 12 घंटें के भीतर समाधान किया जाएगा। उन्होंने शहर के अन्य संगठनों को शहर को स्वच्छ बनाने में इस तरह की गतिविधियों में भाग लें।