फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Animal dairy operators caught vehicles filled with husk

पशु डेयरी संचालकों ने पकड़वाए यूपी जाते भूस से भरे वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Animal dairy operators caught vehicles filled with husk
यमुनानगर। जिले से भूस के निर्यात पर प्रतिबंध के आदेश जारी होने के 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि शनिवार शाम पशु डेयरी संचालकों ने नए बाइपास पर करहेड़ा चौक पर यूपी जाते भूस से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली व ट्रक पकड़ लिए। मौके पर थाना सदर यमुनानगर पुलिस भी बुला ली।
विज्ञापन

डेयरी संचालकों ने आरोप लगाया कि जिले में पशुओं के लिए भूस की किल्लत है और महंगा मिल रहा है, बावजूद इसके प्रतिबंध के बाद भी जिले से भूस वाहनों से निर्यात हो रहा है। मामले की प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि यूपी के नंबर के दोनों वाहनों में पंजाब से भूस लाया गया। लेकिन डेयरी संचालक भूस के निर्यात के आरोप में कार्रवाई कराने की मांग पर अड़े गए। इस बारे में मेयर व अधिकारियों को भी सूचना दे दी। देर शाम तक भी मामले में कार्रवाई को लेकर पुलिस उलझन में रही।
विज्ञापन

ओरंगाबाद व रायपुर डेयरी कांप्लेक्स की यूनियन के प्रधान एवं पशु डेयरी संचालक हैप्पी व फौजी ने शनिवार शाम नए बाइपास पर करहेड़ा चौक पर पहले भूस से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी। इसके बाद यहां एक भूस से भरा ट्रक भी पकड़ा। दोनों डेयरी कांप्लेक्स की यूनियनों प्रधान के भूस से भरे वाहनों को पकड़ने का पता लगते ही मौके पर कई पशु डेयरी संचालक पहुंच गए। साथ ही जिले से प्रतिबंध के बावजूद भूस को वाहनों से यूपी में निर्यात करने के आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। डेयरी संचालकों का रोष देख ट्रैक्टर-ट्रॉली व ट्रक चालक मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने दोनों वाहनों की जांच की। दोनों वाहन यूपी नंबर के थे। बाद में पता चला कि इनमें भूस पंजाब से लाकर यूपी ले जाया जा रहा है। लेकिन डेयरी संचालक जिले से भूस का निर्यात करने के आरोप की मांग पर अड़ गए। इसके लिए मेयर व अन्य अधिकारियों को फोन कर दिया। देर शाम तक पुलिस मामले में कार्रवाई को लेकर उलझन में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्सदेखने से लग रहे ओवरलोड फिर कई चौक कैसे कर गए क्रॉस: पशु डेयरी संचालकों के पकड़े वाहनों में लोडिड भूस देखने से ही ओवरलोड लग रहा था। ऐसे में अगर यह पंजाब से लाया जा रहा था तो भी सवालिया निशान लग रहा है कि ये ओवरलोड वाहन कई चौक क्रॉस कर यूपी की सीमा के करीब तक कैसे पहुंच गए।

---
वर्जन
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि वाहनों में भूस पंजाब से लाकर यूपी ले जाया जा रहा था। जहां तक वाहनों के ओवरलोड होने की बात है, इस संबंध में जांच कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएंगे।- नरेंद्र, प्रभारी, थाना सदर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed