फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   anhm, protest, mla, protest

रोष मार्च निकाल विधायक आवास पर किया प्रदर्शन

Sat, 05 Nov 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Sat, 05 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
 नौकरी पर पक्का करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर जारी एनएचएम कर्मचारियों अनिश्चितकालीन हड़ताल 12वें दिन भी जारी रही। शनिवार को हड़ताली कर्मियों ने विभिन्न विभागों के कर्मचारी संगठनों व यूनियनों के समर्थन से सिविल अस्पताल से यमुनानगर विधायक आवास तक रोष मार्च निकाला, जहां प्रदर्शन के बाद विधायक घनश्यामदास अरोड़ा को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पूर्व शुक्रवार को भी कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल से सचिवालय तक रोष मार्च निकाला और प्रदेश सरकार का पुतला फूंक सीएम खट्टर के नाम ज्ञापन सौंपा था। शनिवार को भी कर्मचारियों से बातचीत के लिए शासन व प्रशासन की ओर से कोई आगे न आया तो उन्होंने विधायक आवास तक रोष मार्च निकाला और विधायक घनश्यामदास अरोड़ा को मांगों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

एनएचएम यूनियन के राज्य उपप्रधान विजय कांबोज, डिंपल, ज्ञानचंद, बोबेश, पूजा ने बताया कि एनएचएम कर्मी लंबे अर्से से स्वास्थ्य विभाग को सेवाएं दे रहे हैं। सरकार ने डीसी रेट पर लगे कर्मियों को पक्का कर दिया, लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। वह पिछले 15 वर्षों से विभाग को सेवाएं दे रहे हैं और अपनी मांगों को लेकर 12 दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, किंतु सरकार व प्रशासन हड़ताल के समाधान के लिए बातचीत करने को तैयार नहीं है। इसके विपरीत कर्मचारियों के नेताओं को बर्खास्त कर दिया गया है, जिससे कर्मचारियों में रोष है। उनकी मांग है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के बर्खास्त नेताओं को तुरंत बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार जल्द से जल्द बातचीत कर समाधान निकाले और रोहतक पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकद्दमे वापस लिए जाएं। वहीं, एनएचएम कर्मचारियों को पक्का किया जाए और उनका वेतन बढ़ाया जाए।

इन्हीं मांगों को लेकर यमुनानगर विधायक आवास पर प्रदर्शन कर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को ज्ञापन सौंपा गया। इस पर विधायक द्वारा आश्वासन दिया गया कि वह कर्मचारियों की मांग को बेहतर तरीके से मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। मौके पर सुभाष, धर्मबीर, महीपाल, अशोक, पूजा, हरपाल, विजय, डिंपल, ज्ञानचंद, विनय समेत सौ से अधिक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed